Hindi NewsBihar NewsTotal 65 percent voting in Bihar elections first phase no repolling at any booth
बिहार चुनाव के पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत मतदान, किसी भी बूथ पर नहीं होगी रिपोलिंग

बिहार चुनाव के पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत मतदान, किसी भी बूथ पर नहीं होगी रिपोलिंग

संक्षेप:

Bihar Election Voter Turnout 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पहले फेज में सभी 121 विधानसभा सीटों पर किसी भी उम्मीदवार या पार्टी की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई और रिपोलिंग की मांग भी नहीं हुई।

Nov 08, 2025 07:45 am ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Election Voter Turnout 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का फाइनल आंकड़ा आ गया है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले फेज में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 65.08 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो कि रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर जिले में 71.81 प्रतिशत और सबसे कम पटना जिले में 59.02 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह है कि पहले चरण के चुनाव में कहीं भी किसी भी पार्टी या उम्मीदवार ने शिकायत नहीं की और किसी भी सीट पर रिपोलिंग (पुनर्मतदान) नहीं होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से शुक्रवार रात को जारी बयान के अनुसार पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर सुरक्षित रख दिया गया है। अब 14 नवंबर को मतगणना के दिन ही इन्हें खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें:रोजगार, पलायन से त्रस्त बिहारी बूथों पर उमड़ पड़े? किसे होगा बंपर मतदान का फायदा

मतदान में 8 फीसदी तक बढ़ोतरी

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार विधानसभा चुनाव में 2020 के मुकाबले 7.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान 57.29 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में भी 56.28 प्रतिशत वोटिंग ही हुई थी, जो इस बार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के मुकाबले 8.8 फीसदी कम है।

किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं होगा

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद सभी 121 विधानसभा सीटों में रिटर्निंग अधिकारियों और जनरल ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें 455 उम्मीदवारों और उनके पोलिंग एजेंटों ने भी हिस्सा लिया। जांच के बाद, पहले चरण में किसी भी पोलिंग बूथ पर कोई विसंगति या कदाचार की शिकायत नहीं पाई गई और पुनर्मतदान यानी रिपोलिंग की सिफारिश नहीं की गई।

ये भी पढ़ें:मिथिला, कोसी, तिरहुत में रिकॉर्ड वोटिंग के क्या मायने; 2020 में था NDA का दबदबा

पहले चरण में जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें-

  • बेगूसराय- 69.87%
  • भोजपुर- 59.90%
  • बक्सर- 61.97%
  • दरभंगा- 63.66%
  • गोपालगंज- 66.64%
  • खगड़िया- 67.90%
  • लखीसराय- 64.98%
  • मधेपुरा- 69.59%
  • मुंगेर- 62.74%
  • मुजफ्फरपुर- 71.81%
  • नालंदा- 59.81%
  • पटना- 59.02%
  • सहरसा- 69.38%
  • समस्तीपुर- 71.74%
  • सारण- 63.86%
  • शेखपुरा- 61.99%
  • सीवान- 60.61%
  • वैशाली- 68.50%

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।