नेशनल हाईवे से गुजरना अब पड़ेगा महंगा, टोल शुल्क में 45 रुपये तक की बढ़ोतरी

Nishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share

पटना जिले में पटना बख्तियारपुर हाईवे पर दीदारगंज के पास स्थित टोल प्लाजा के अलावा नौबतपुर, पैठना और बिहारी बीघा में टोल प्लाजा है। टोल प्रबंधक का कहना है कि नई वृद्धि केंद्रीयकृत है जो सभी टोल पर लागू होगी।

नेशनल हाईवे से गुजरना अब पड़ेगा महंगा, टोल शुल्क में 45 रुपये तक की बढ़ोतरी

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल शुल्क में साढ़े तीन से छह फीसदी की वृद्धि की गई है। हालांकि, छोटी, भारी और व्यावसायिक गाड़ियों के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की गई हैं। छोटी गाड़ियों के लिए पांच रुपये और व्यावसायिक के लिए अधिकतम 45 रुपये की वृद्धि की गई। यह दर 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से प्रभावी हो जाएगी।

तीन से छह फीसदी वृद्धि की गई

पटना-बख्तियारपुर राजमार्ग के दीदारगंज टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में टोल शुल्क में तीन से छह फीसदी वृद्धि की गई है। राजमार्ग से गुजरने पर अभी छोटी गाड़ियों से 135 रुपये शुल्क लिये जाते हैं, जो नई दर के अनुसार पहली अप्रैल से 140 रुपए लगेंगे। भारी वाहनों (ट्रक और बस) पर 410 रुपए की जगह 435 रुपए, छोटी कमर्शियल वाहनों पर 205 रुपए की जगह 215 रुपए देने होंगे। इसी अनुपात में मासिक किराये में भी बढ़ोतरी की गयी है। बस और ट्रक का मासिक शुल्क फिलहाल 13700 रुपये है, 1 अप्रैल से 14475 रुपए लगेगा। वार्षिक पास की राशि 3075 रुपए देने होंगे। इसी जाने और आने की दर भी अलग से निर्धारित की गई है।

जिले के चारों टोल प्लाजा पर लागू होगी नई दर

पटना जिले में पटना बख्तियारपुर हाईवे पर दीदारगंज के पास स्थित टोल प्लाजा के अलावा नौबतपुर, पैठना और बिहारी बीघा में टोल प्लाजा है। टोल प्रबंधक का कहना है कि नई वृद्धि केंद्रीयकृत है जो सभी टोल पर लागू होगी। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद टोल से गुजरने वाले वाहनों को नई दर से शुल्क चुकाना होगा। हालांकि, प्रबंधक का कहना है कि पटना में मरीन ड्राइव बन जाने के बाद से दीदारगंज टोल प्लाजा पर 7 से 8 हजार वाहनों का दबाव कम हुआ है। इस टोल से प्रतिदिन करीब 20 हजार छोटी बड़ी गाड़ियां गुजरती थी, जो संख्या 12 हजार के आसपास हो गई है।

केवल जाने के लिए

2025-26 2026-27

कार 135- 140

लाइट कॉमर्शियल व्हीकल 205- 215

बस/ट्रक 410- 435

मल्टी एक्सल व्हीकल 620-655

भारी वाहन 815-860

24 घंटे में लाैटने पर

कार 200-215

लाइट कॉमर्शियल व्हीकल 310-325

बस/ट्रक 615 - 650

मल्टी एक्सल व्हीकल 930 - 985

भारी वाहन 1225 - 1290

मासिक पास (50 ट्रिप के लिए)

कार 4475 - 4730

लाइट कॉमर्शियल व्हीकल 6835 - 7220

बस/ट्रक 13700 - 14475

मल्टी एक्सल व्हीकल 20710 - 21880

भारी वाहन 27185- 28720

(नोट: कीमत रुपये में)

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।