पटना : गर्दनीबाग, शिवपुर और चितकोहरा समेत 50 इलाकों में आज बत्ती गुल रहेगी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना के कई लोगों को आज मुश्किलों को सामना करना होगा। दरअसल आज लगभग राजधानी के 50 इलाकों में बत्ती गुल रहेगी। बताया जा रहा है कि रखरखाव कार्य की वजह से पटना में बिजली कटेगी। 

Electricity Cut in patna
पटना के कई इलाकों में आज बिजली कटी रहेगी। (सांकेतिक तस्वीर)

पटना के कई घरों में आज बिजली गुल रहेगी। दरअसल रखरखाव कार्य को लेकर सोमवार को शहर के 50 से अधिक इलाके में दो से तीन घंटे बिजली कटी रहेगी। सुबह सात से 10 बजे तक गर्दनीबाग रोड नंबर 1, यारपुर, राजपूताना, जोगिया टोली, शिव मंदिर, विश्वास स्वीट्स, गुप्ता कॉम्प्लेक्स, अपूर्वा अपार्टमेंट, गर्दनीबाग थाने की बिजली कटी रहेगी। सुबह आठ से 9.30 बजे तक आईजीआईसी हॉस्पिटल और पीएमसीएच कैंपस की बिजली बाधित रहेगी।

दिन के 10 से दोपहर 1.30 बजे तक दीघा नहर रोड पिलर 300 से 315 तक, मिथिला कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, संगम विहार कॉलोनी की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रामजी चक दीघा, नासरीगंज, गांधी गली, बिस्कुट फैक्ट्री रोड की बिजली कटी रहेगी। दोपहर दो से पांच बजे तक गर्ल्स स्कूल, चितकोहरा बाजार विष्णुपुरी की बिजली बाधित रहेगी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शिवपुरी पार्क,जागृति पथ, शिव चौक, शिवपुरी नहर की बिजली कटी रहेगी।

सॉफ्टवेयर में खामी से सोलर पैनल लगाने में देरी

इधर पटना शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना मुश्किल हो गया है। सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं के आवेदन गलत डिवीजनों में फॉरवर्ड हो रहे हैं, जिससे आवेदन रद्द हो जा रहा है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं द्वारा पूरी राशि जमा करने के बाद भी उनके घरों पर सोलर पैनल नहीं लग पा रहे हैं और वे पेसू कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पूरी समस्या का कारण पोर्टल पर काम कर रहा सॉफ्टवेयर है, जिसमें एक सप्ताह से तकनीकी गड़बड़ी बनी हुई है।

नियम के मुताबिक, वेंडर उपभोक्ताओं के सोलर पैनल से जुड़े आवेदन उनके संबंधित इलाके के पेसू डिवीजन में करते हैं। लेकिन सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण आवेदन सही डिवीजन में जाने के बजाय किसी दूसरे डिवीजन में सबमिट हो जा रहे हैं। जब आवेदन गलत कार्यालय में पहुंचते हैं, तो तय प्रशासनिक प्रक्रिया और क्षेत्राधिकार का हवाला देकर उन्हें खारिज कर दिया जा रहा है। वेंडरों और उपभोक्ताओं की कोशिशों के बावजूद इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है।

रद्द हो रहे आवेदनों से और बढ़ रही परेशानी

डिवीजनों की इस अदला-बदली और तकनीकी त्रुटि के चलते वैध आवेदन रद्द हो चुके हैं। पेसू के विभिन्न कार्यालयों में रोजाना इस तरह की दर्जनों शिकायतें पहुंच रही हैं। योजना के तहत उपभोक्ताओं ने अपनी तरफ से सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं और सोलर पैनल के लिए निर्धारित राशि भी जमा कर दी है। इसके बावजूद तकनीकी अड़ंगा लगने के कारण उनके घरों की छतों पर पैनल स्थापित नहीं हो पा रहा है। एक ओर जहां सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार जोर दे रही है, दूसरी ओर विभागीय सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से इस महत्वाकांक्षी योजना की गति को धीमा कर रही है।

भुगतान के बाद भी नहीं लग पा रहा सोलर पैनल

पैसे के भुगतान के बाद भी सोलर पैनल नहीं लगने से उपभोक्ताओं में निराशा है। वे रोज पेसू के डिवीजनों का चक्कर काटते नजर आते हैं। बिजली अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी मामला मुख्यालय स्तर के सॉफ्टवेयर से जुड़ा हुआ है, इसलिए स्थानीय स्तर पर इसमें तुरंत सुधार करना कठिन है। मुख्यालय में इस तरह के मामले को दूर करने के लिए मेल किया गया है। जल्द ही इसका निदान किया जाएगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना : गर्दनीबाग, शिवपुर और चितकोहरा समेत 50 इलाकों में आज बत्ती गुल रहेगी