नंबर बढ़ा दिए, ‘गिफ्ट’ दो; भागलपुर में भी हाथरस जैसा प्रोफेसर, ऑडियो वायरल है

बलराम मिश्र, भागलपुर
Follow us on Google News
share

  • तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर और उसके विभाग की एक छात्रा का ऑडियो वायरल है जिसमें टीचर नंबर बढ़ाने के एवज में लड़की से ‘गिफ्ट’ मांग रहा है। टीचर आगे भी नंबर बढ़ाने की बात कह रहा है।

नंबर बढ़ा दिए, ‘गिफ्ट’ दो; भागलपुर में भी हाथरस जैसा प्रोफेसर, ऑडियो वायरल है

दिए थे न चार, पांच। आठ दिन पहले उसे ठीक कर दिए हैं। सम्मानित नंबर दे दिए हैं तुमको। हां, तुमको जो है एक गिफ्ट देना है। अब तुमको जो भी गिफ्ट देना है, अपने मन से सोच कर रखना है। इसमें मेरा कोई रिक्वेस्ट नहीं है। ठीक है। तुमको आगे भी फर्दर मने मिलता रहेगा। सोचना नहीं है तुमको। ये बातचीत तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के एक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्रा के बीच की बताई जा रही है। इस संवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।

विश्वविद्यालय के कई लोगों ने ऑडियो में टीचर की आवाज पहचान ली है, लेकिन कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ऑडियो की जांच करे तो सारी सच्चाई सामने आ सकती है। इस ऑडियो में जो बातचीत हो रही है, उससे स्पष्ट है कि उत्तर पुस्तिका में नंबर बढ़ाने के खेल में शिक्षक शामिल हैं। जो पेंडिंग रिजल्ट दुरुस्त कराने के नाम पर ‘गिफ्ट’ लेने का खेल कर रहे हैं। यह ऑडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कई छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था हाथरस का प्रोफेसर, कमेटी की जांच में भी खुलासा, वीडियो हुआ था वायरल

पिछले महीने उत्तर प्रदेश के हाथरस में बागला डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। कॉलेज की 50 से भी ज्यादा लड़कियों के साथ प्रोफेसर की गंदी हरकतों के वीडियो सामने आए थे। परीक्षा में नंबर बढ़वाने और नौकरी दिलवाने के नाम पर उसकी हवसी हरकतें लड़कियां बर्दाश्त कर रही थीं।

वीसी ने कहा- वायरल ऑडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संवाद में शिक्षक ने छात्रा से कहा कि नंबर बढ़ाने की चर्चा वह बैचमेट या क्लास में किसी से न करे। शिक्षक ने कहा है कि नंबर बढ़ाकर रिजल्ट ठीक कर दिए हैं। एक-दो दिनों में विभागीय ग्रुप पर रिजल्ट भेजने के बाद वह अपना नंबर देख ले। ऑडियो के बारे में बताया जा रहा है कि ये कुछ दिनों पहले निकले पीजी के रिजल्ट सुधार के समय का है। छात्रा और शिक्षक, दोनों एक ही विभाग के हैं। इस कारण शिक्षक छात्रा को कह रहे हैं कि वे ग्रुप में रिजल्ट भेज देंगे तो वह अपना सुधारा हुआ नंबर देख सकती है।

हाथरस के बाद मथुरा के शिक्षक पर केस; छात्राओं से अश्लील हरकतें, क्लास में ही गंदे काम

यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. जवाहर लाल ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल में शामिल लोगों को चिह्नित किया जाएगा और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।