Hindi NewsBihar NewsTirupati Balaji Temple to be built in Patna Nitish government gives 10 acres of land on lease for one Rupees
पटना में बनेगा तिरुपति बालाजी मंदिर; नीतीश सरकार ने 1 रुपए की लीज पर 10.11 एकड़ जमीन दी

पटना में बनेगा तिरुपति बालाजी मंदिर; नीतीश सरकार ने 1 रुपए की लीज पर 10.11 एकड़ जमीन दी

संक्षेप:

राजधानी पटना को बहुत जल्द बड़ी धार्मिक पहचान मिलने वाली है। मोकामा खास क्षेत्र में तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण होगा। जिसके  लिए नीतीश सरकार ने एक रुपए की लीज पर 10.11 एकड़ जमीन टीटीडी को दी है।

Dec 07, 2025 06:14 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार की राजधानी पटना को जल्द नई बड़ी धार्मिक पहचान मिलने वाली है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को पटना के मोकामा खास क्षेत्र में श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर बनाने के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। नीतीश कैबिनेट की मंजूरी के बाद औपचारिक रूप से लागू हुआ है। जिसकी जानकारी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन बीआर नायडू ने एक्स पर ट्वीट करके दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होने लिखा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बिहार सरकार ने बिहार राज्य की राजधानी पटना में टीटीडी मंदिर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मोकामा खास क्षेत्र में 99 वर्षों के लिए 1 रुपए के सांकेतिक लीज़ रेंट पर 10.11 एकड़ जमीन आवंटित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद। इस निर्णय पर बधाई देने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश का आभार।

ये भी पढ़ें:CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगी BISF; नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:बिहार में तीन नए विभाग बनाएगी नीतीश सरकार, एक करोड़ जॉब के लिए अलग डिपार्टमेंट

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होने कहा कि पटना में श्री वेंकटेश्वर मंदिर बनने से पूर्वी भारत के लाखों भक्तों को तिरुपति जैसी भव्यता और दर्शन का अवसर मिलेगा। यह कदम बिहार और आंध्र प्रदेश के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करेगा। बिहार चुनाव से पहले सितंबर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मोकामा में तिरुपति बालाजी मंदिर बनने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि यह कदम मोकामा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।