सम्राट चौधरी के शपथ समारोह में सुरक्षा कड़ी, 1000 पुलिसकर्मी तैनात; सीएम आवास के पास भी चौकसी

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

सम्राट चौधरी बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन उन्हें शपथ दिलाएंगे। वहीं, भाजपा और जदयू सहित एनडीए के बाकी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान दिल्ली व अन्य राज्यों से कई वीवीआईपी का आगमन पटना में होगा।

सम्राट चौधरी के शपथ समारोह में सुरक्षा कड़ी, 1000 पुलिसकर्मी तैनात; सीएम आवास के पास भी चौकसी

सम्राट चौधरी बुधवार 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी और स्थानीय नेता शिरकत करेंगे। इस दौरान लोकभवन, सीएम आवास और आसपास सुरक्षा बलों की नौ कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गए हैं।वहीं, शपथ ग्रहण में आने-जाने वाले के लिए इलाके में ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहेंगे। प्रतिबंधित एरिया में कोई अवांछित तत्व प्रवेश ना कर सके, इसके लिए जबरदस्त बैरिकेडिंग की गई है।

सम्राट चौधरी बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन उन्हें शपथ दिलाएंगे। वहीं, भाजपा और जदयू सहित एनडीए के बाकी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान दिल्ली व अन्य राज्यों से कई वीवीआईपी का आगमन पटना में होगा। उनकी सुरक्षा को लेकर पटना एयरपोर्ट, लोकभवन सहित आसपास के इलाके में पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है।

पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। प्रतिबंधित इलाके में पुलिस को सामान्य लोगों को नहीं जाने देने के निर्देश दिये गए हैं। मुख्यमंत्री आवास के अलावा एयरपोर्ट से लोकभवन आने-जाने वाले रास्ते पर भी भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं आईजी जीतेंद्र राणा, डीएम त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दोपहर होते ही वीर चंद पटेल मार्ग पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

नई सरकार के गठन को लेकर सोमवार की खासी गहमागहमी रही। इस दौरान भाजपा कार्यालय केंद्र में रहा। नेताओं और वीवीआईपी का मूवमेंट लगातार हो रहा है। सुरक्षा को लेकर एक अणे मार्ग, देश रत्न मार्ग, सर्कुलर रोड से लेकर चिड़ियाघर गेट नंबर दो के आसपास जगह जगह बैरिकेडिंग की गई थी।

वहीं, भाजपा कार्यालय के बाहर भी अतिरिक्त बलों की तैनाती के अलावा स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया था। आवाजाही बढ़ते ही दोपहर में इनकम टैक्स गोलंबर, वीर चंद पटेल पथ और भाजपा कार्यालय के पास पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। वहां कई डीएसपी और थाने के थानाध्यक्ष लगातार सुरक्षा पर नजर रख रहे थे। मौके पर श्वान दस्ता और बीसैप के जवान भी तैनात थे। पुलिसकर्मी चौकसी बरतते नजर आए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।