Hindi NewsBihar NewsTiger seen strolling in Valmiki nagar VTR watch video of tiger made by tourist
वाल्मीकि नगर VTR में चहलकर्मी करता दिखा टाइगर, टूरिस्ट का बनाया बाघ का Video आप भी देखें

वाल्मीकि नगर VTR में चहलकर्मी करता दिखा टाइगर, टूरिस्ट का बनाया बाघ का Video आप भी देखें

संक्षेप:

लोगों ने बाघ का वीडियो बना लिया। वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को लुभा रहे हैं।

Jan 12, 2026 01:58 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के विश्वविख्यात टूरिस्ट स्पॉट वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के परियोजना के गोवर्धना इको-टूरिज्म स्थल पर पर्यटकों का रोमांच उस समय बढ़ गया लोगों ने सफारी में एक बाघ को जंगल में चहलकदमी करते देखा। लोगों ने बाघ का वीडियो बना लिया। वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को लुभा रहे हैं। इस वजह से इन दिनों वीटीआर में सैलियों का जमावड़ा लग रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार की शाम रामनगर से आए पर्यटकों का ग्रुप वीटीआर पहुंचा। जंगल सफारी भ्रमण के दौरान बाघ का करीब से दीदार करने का मौका इस पयर्टकों को मिला। अचानक सामने बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। उन्होंने कैमरों में इस पल को कैद कर लिया। आंखों से ओझल होने तक पर्यटक इस दृश्य को निहारते रहे।

जंगल सफारी के लिए आए सिकंदर हयात खान समेत छह साथियों ने वीटीआर की अपनी पहली यात्रा को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि पहली यात्रा में उन्हें बाघ का दीदार करने का मौका मिला। जंगल की शांति-हरियाली और वन विभाग की बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना भी पर्यटकों ने की। पर्यटकों का कहना था कि वीटीआर के टूरिज्म स्थल न केवल पर्यटन को गति दे रहे हैं बल्कि, लोगों में वन और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक भी करने का काम कर रहे हैं।

नेपाल की सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व राज्य में बाघ का एक मात्र संरक्षण स्थल है। गंडक किनारे अवस्थित इस जंगल की खूबसूरती काफी मसहूर है। देश के अलावे विदेशों के सैलानी भी वीटीआर में सैर करने आते हैं। यहाँ महर्षि वाल्मीकि का आश्रम भी है जिसकी चर्चा रामायण में की गई है। प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ साथ यहां कई धार्मिक स्थल भी हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।