Bihar Weather: गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बदल रहा बिहार का मौसम

Apr 05, 2026 07:23 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

पटना में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Bihar Weather: गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बदल रहा बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मंगलवार से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को गयाजी, पटना, नवादा और रोहतास जिले में हल्के स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटना और सीवान में हवा चली। वहीं राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 19.7 से 26.0 और अधिकतम तापमान 32.4 से 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रोहतास के डेहरी में और सबसे कम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत आस पास के जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

पटना में छाये रहेंगे बादल, आठ को तेज बारिश होगी

पटना में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आठ से नौ अप्रैल के बीच पटना में तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राजधानी में बूंदाबांदी हुई। वहीं फतुहा में 1.8 और दनियावां में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। पटना में आंशिक बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।