Bihar Weather: बिहार में फिर आंधी-बारिश, ठनका की चेतावनी; 5 से 9 अप्रैल तक सावधान रहें, आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 6 अप्रैल को उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार के अधिकतर जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।

Bihar Weather: बिहार के मौसम में एक फिर 5 अप्रैल से बदलाव होगा। इसका प्रभाव 9 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान 7 और 8 अप्रैल को राज्यभर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि, 5 अप्रैल को औरंगाबाद, भभुआ, गया, नवादा और रोहतास जिले में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होगी। बिहार में आज के वेदर कंडीशन की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। सूर्योदय का वक्त 05:42 AM बजे हुआ जबकि, जबकि सूर्यास्त अनुमानित समय शाम 06:11 PM है। नमी का स्तर 16 प्रतिशत और वहीं वायुमंडलीय दबाव 1008 के स्तर पर बताया जा रहा है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 6 अप्रैल को उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार के अधिकतर जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल में प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। पटना में दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाया रहेगा। राजधानी का अधिकतम पारा 37.8 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान फिर सामान्य से ऊपर
मुजफ्फरपुर जिले का मौसम एक बार फिर रविवार से बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को जताई। इसके असर से सोमवार की शाम और मंगलवार को गरज व चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़कर एक पखवाड़े के बाद फिर से सामान्य स्तर से ऊपर दर्ज किया गया। इसके पहले यह गत 18 मार्च को सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से मंगलवार के बीच मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में बादल छाए रह सकते हैं। केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि सोमवार या मंगलवार को तेज हवा के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
पांच दिनों में 10 डिग्री चढ़ा तापमान
भागलपुर में बीते छह दिन में (28 मार्च से दो अप्रैल के बीच) दिन का पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 36.4 डिग्री सेल्सियस तक चुका है। यानी इस दौरान दिन के तापमान में 9.7 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया जा चुका है।
वहीं गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सूरज की तपिश से दिन दहक गया तो वहीं उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिये। हालांकि रात में राहत की बयार अब भी बह रही है। बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात का पारा भी 0.9 डिग्री सेल्सियस चढ़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 1.5 व 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

