सुपौल में दिल दहला देने वाला हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत; दो की हालत नाजुक

Feb 12, 2026 08:45 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दोनों बाइक के बीच टक्कर काफी जगरदस्त थी। दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है।

सुपौल में दिल दहला देने वाला हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत; दो की हालत नाजुक

बिहार के सुपौल में गुरुवार को बाइक सवार युवकों पर रफ्तार का कहर टूटा। भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान दो अन्य गंभीर युवक रूप से घायल हो गए जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के नेमनमा चौक के पास की बताई जा रही है। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में यह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी पांच युवक सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगोंने बताया कि दोनों बाइक के बीच टक्कर काफी जगरदस्त थी। दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को तत्काल सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दो को उनके परिजन निजी अस्पताल लो गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

20 से 25 साल के बीच के सभी युवक

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआष बाइक के चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों बाइक सवार ने आमने-सामने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार युवक स्टंट कर रहे थे। सभी युवक 20 से 25 वर्ष के आसपास के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर 3 युवक सवार थे और दूसरी बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे। सभी लड़के मस्ती में थे।

पुलिस ने एक घायल और दो मृतकों की पहचान कर ली है। दोनो किसनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मधुरा के निवासी थे। जख्मी युवक के होश में आने पर घटना के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस पर लोगों ने आरोप लगाया कि सड़कों पर गलत तरीके से वाहनों के परिचालन पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

हादसे के बाद पुलिस ने इलाके में बाइक पर ट्रिपल लोडिंग और रैश ड्राइविंग को लेकर अभियान तेज कर दिया है। गाड़ी ड्राइव कर रहे नाबालिगों पर खास ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि लोगों में सेफ ड्राइविंग के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Board 12th Result 2026 Live, बिहार न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।