Hindi NewsBihar Newsthree lakh job and 10 lakh employment in bihar on new year 2026
बिहार में जॉब की बहार, नये साल पर 3 लाख नौकरियां और दस लाख रोजगार

बिहार में जॉब की बहार, नये साल पर 3 लाख नौकरियां और दस लाख रोजगार

संक्षेप:

नये साल में 24 हजार से अधिक सिपाही सहित 30 हजार से अधिक विभिन्न पदों पर बहाली को पूरा किया जायेगा। बहाली विभिन्न चरण में प्रक्रियागत है। इनमें 19838 पुलिस सिपाही, 4366 चालक सिपाही, 1799 पुलिस दारोगा, 2417 कक्षपाल, 1685 मद्य निषेध सिपाही बहाल होंगे।

Jan 01, 2026 11:25 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

नये साल 2026 में बिहार में जॉब की बहार आएगी। बिहार के 25 हजार युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप कराया जा रहा है। मार्च तक पांच हजार तथा इसके बाद अप्रैल माह से नये वित्तीय वर्ष में 20 हजार युवाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश और दूसरे राज्यों की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी रुचि दिखायी है। अपनी जरूरत के अनुसार कंपनियों युवाओं का चयन कर इंटर्नशिप करा रही है। वहीं, राज्य सरकार के द्वारा इन युवाओं को चार से छह हजार रुपये महीने इंटर्नशिप दिया जा रहा है।

नये वर्ष में इन पदों पर नियुक्ति करने वाली संस्थाओं एवं आयोगों को अनुशंसा के साथ भेजी जाएगी। जबकि, 1.5 लाख रिक्तियों को भरने की अनुशंसा नियुक्ति करने वाली विभिन्न संस्थाओं एवं आयोगों को भेजी जा चुकी है। इन पदों पर रिक्तियों को लेकर आवेदन प्राप्त किए जाने और नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। विभाग के अनुसार, राज्य सरकार के सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच पांच साल में राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है।

ये भी पढ़ें:इस साल बिहार को मिलेगा पहला छह लेन हाइवे, चार एक्सप्रेस-वे पर भी काम होगा शुरू

पुलिस में 30 हजार से अधिक पदों पर होगी बहाली

नये साल में 24 हजार से अधिक सिपाही सहित 30 हजार से अधिक विभिन्न पदों पर बहाली को पूरा किया जायेगा। बहाली विभिन्न चरण में प्रक्रियागत है। इनमें 19838 पुलिस सिपाही, 4366 चालक सिपाही, 1799 पुलिस दारोगा, 2417 कक्षपाल, 1685 मद्य निषेध सिपाही बहाल होंगे।108 चलंत दस्ता सिपाही, 33 प्रवर्तन अवर निरीक्षक, 25 सहायक जेल अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक) और 24 वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंज ऑफिसर) के पद शामिल हैं।

उद्योगों में दस लाख रोजगार उपलब्ध होंगे

सूबे के उद्योग में नये साल में लगभग दस लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। इसके अलावा उद्योगों में एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरी मिलने की संभावना है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 11 हजार नए उद्यमी बनेंगे। इसके माध्यम से अलग से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

बिहार में इस समय उद्योगों में सालाना लगभग 50 हजार लोगों को नौकरी मिल रही है। लेकिन इसकी संख्या हर साल लगभग दोगुनी हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल एक लाख लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है। वहीं, अगले पांच वर्षों (2025-30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी से उनकी पत्नी अमीर, सम्राट के पास गन; CM से ज्यादा मंत्री दौलतमंद
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।