Hindi NewsBihar NewsThreat to blow up Patna Sahib Gurudwara with a bomb Suspicious mail causes panic police on the spot
पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी; संदिग्ध मेल से हड़कंप, मौके पर पुलिस

पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी; संदिग्ध मेल से हड़कंप, मौके पर पुलिस

संक्षेप:

पटना साहिब गुरुद्वारा को उड़ाने की धमकी मिलने से बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक तख्त साहिब में संदिग्ध मेल आया है। जिसमें लंगर हॉल में आरडीएक्स होने की बात कही गई है। प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

Mon, 8 Sep 2025 11:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना साहिब गुरुद्वारा को उड़ाने की धमकी मिलने से बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक तख्त साहिब में संदिग्ध मेल आया है। जिसमें लंगर हॉल में आरडीएक्स होने की बात कही गई है। प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। इस मामले पर पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी द्वारा इसकी जानकारी मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ई-मेल से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुद्वारा परिसर की जांच की है। कहीं भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बावजूद परिसर में अलर्ट रहने को कहा गया है। इससे पहले हाल ही में पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले में भी एक ईमेल आया था। जिसमें लिखा था कि 4 आरडीएक्स आईइडी बम कोर्ट रूम और कोर्ट कैंपस में प्लांट किए गए हैं। जज को शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाहर निकाल लें।

मामले की जानकारी होने के बाद पटना सिविल कोर्ट कैंपस खाली करने का निर्देश जारी किया गया। जिसके बाद जज, मजिस्ट्रेट कोर्ट छोड़कर निकलने लगे थे। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का तमिलनाडु कनेक्शन सामने आया था। द्रविड़ियन मॉडल क्लब के निवेथा पेथुराज उदयनिधि के नाम से ईमेल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें:पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज और वकील काम छोड़कर बाहर निकले
ये भी पढ़ें:पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का तमिलनाडु कनेक्शन! ईमेल में क्या लिखा