Hindi NewsBihar NewsThreat to blow up MP Devesh Chandra Thakur house with dynamite FIR against RJD leader
सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को डायनामइट से उड़ाने की धमकी, RJD नेता पर FIR

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को डायनामइट से उड़ाने की धमकी, RJD नेता पर FIR

संक्षेप: सीतामढ़ी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थित आवास को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले में मनीष कुमार राउत ने डुमरा थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें राजद नेता बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह निवासी राघवेंद्र कुशवाहा को आरोपित किया है।

Sun, 24 Aug 2025 10:45 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थित आवास को डायनामाइट से उड़ाने की सोशल मीडिया पर धमकी मामले में केस दर्ज कराई गई। सुरसंड थाना क्षेत्र के राधाउर निवासी मनीष कुमार राउत ने डुमरा थाना में मामला दर्ज कराया है। इसमें राजद नेता बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह निवासी राघवेंद्र कुशवाहा को आरोपित किया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि राघवेंद्र कुशवाहा ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के संबंध में आपत्तिजनक अपशब्द और धमकी भरे शब्द का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है।

वायरल वीडियो में राघवेंद्र कुशवाहा सांसद के डुमरा स्थित आवास को डायनामाइट से उड़ा देने की बात कह रहे है, जो एक कुख्यात अपराधी और देशद्रोही का बयान हो सकता है। डुमरा पुलिस ने मामले एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा, डिप्टी CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बेगूसराय से गिरफ्तार
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

आपको बता दें इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री और लोजपा-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।