Hindi NewsBihar Newsthreat to 3 rdx blast in patna civil court pirbahor police investigating
पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

संक्षेप:

पहले यह खबर आई कि पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात सामने आई है। गयाजी सिविल कोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली है।

Jan 08, 2026 01:43 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पहले यह खबर आई कि पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात सामने आई है। गयाजी सिविल कोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद जिला जज ने कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश दिया है। आननफानन में पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है। पीरबहोर थाना की पुलिस भी पहुंच चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर दानापुर व्यवहार न्यायालय को भी खाली कराने की सूचना है। कोर्ट परिसर खाली होने की वजह से सारा काम बाधित हो गया है। जिला जज की तरफ से जारी आदेश में कहा या है कि ईमेल के जरिए तीन आरीडीएक्स आईईडी के जरिए सिविल कोर्ट पटना को उड़़ाने की धमकी दी गई है। इसे देखते हुए डीबीए के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि वो कैंपस को खाली कर दें।

patna civil court
ये भी पढ़ें:पुराने वाहनों के लिए नई स्क्रैप नीति, वाहन मालिकों को राहत देने की तैयारी

बताया जा रहा है कि बम धमाके की धमकी के बाद डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड की टीम कोर्ट परिसर की छानबीन में जुटी है। जज और वकील सभी ने कोर्ट परिसर को खाली कर दिया है।

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से आई है। जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।एसपी सागर कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत होता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।पुलिस की विशेष टीमों ने कोर्ट भवन के हर कोने की बारीकी से तलाशी ले रही है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। किशनगंज सिविल कोर्ट में प्रतिदिन सैकड़ों मुकदमों की सुनवाई होती है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं।

kishanganj civil court

गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। यह धमकी जिला जज के सरकारी ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि कोर्ट परिसर में बम रखा गया है। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी खुद सिविल कोर्ट पहुंचे। तत्काल कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया। न्यायिक कार्य में लगे वकील, कर्मचारी और फरियादियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं आसपास के इलाके में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मोर्चा संभाल लिया है। कोर्ट भवन के हर हिस्से की सघन जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु पर विशेष नजर रखी जा रही है। पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमकी भरा ई-मेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत हो रहा है। साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है और मेल भेजने वाले की पहचान व लोकेशन ट्रेस की जा रही है। फिलहाल कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।