
ब्लड देने में जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर ज्ञान देते हैं; लालू को 'गंदे गुर्दे' पर बोली रोहिणीं
आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक पत्रकार भड़की हुईं है। रोहिणी कर रही हैं कि ब्लड देने में जिन लोगों को खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर ज्ञान दे रहे हैं।
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद आरजेडी में मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। राबड़ी आवास से बदसलूकी का आरोप लगाने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैडल से एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे एक पत्रकार पर भड़कती दिख रहीं हैं। रोहिणीं ने मायके में रहने पर उठाए गए सवाल पर झल्लाते हुए कहा कि जब लालू यादव को किडनी देनी थी, तो कोई आगे नहीं आया है। ब्लड देने में जिनका खून सूख जाता है। वे किडनी देने पर ज्ञान दे रहे हैं। इस बीच जब पत्रकार ने कहा कि लालू जी को वो भी अपनी किडनी दे देंगे, करोड़ों लोग हैं, जो लालू को किडनी देने को तैयार है।
जिस पर रोहिणी ने कहा कि देश में हजारों लोगों को किडनी देने की जरूरत है। आप भी लालू यादव के नाम पर अपनी किडनी दीजिए। रोहिणी ने कहा कि अगर आप तय कर रहे हैं कि मायके में बेटी कितने दिन रहेगी, शादी, पर्व और आयोजन में आना चाहिए। लेकिन आप ये तो नहीं बोले कि शादीशुदा महिला, शादी बहन-बेटी को अपने पिता को किडनी नहीं देना चाहिए। रोहिणी ने पत्रकार से बातचीत में कहा कि आपने ये तो बता दिया कि शादीशुदा महिला को मायके में नहीं बैठना चाहिए, लेकिन आप ये क्यों नहीं पूछे कि शादीशुदा औरत की हिम्मत कैसे हुई अपने पितो को किडनी देनी की।
आपको बता दें इससे पहले रोहिणीं ने आरोप लगाते हुए कहा था, उनसे बोला गया कि मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी। करोड़ों रुपए लिए, टिकट लिया तब गंदी किडनी लगवाई। उन्होने ट्वीट में लिखा था कि सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो। तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं अपने भाई उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे।
सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो





