निशांत के विभाग में सीएम सचिवालय से IAS रवि की एंट्री, नीतीश से रहा है खास कनेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

सम्राट सरकार ने रविवार को 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें कुमार रवि भी शामिल हैं। उन्हें मंत्री निशांत कुमार के विभाग का सचिव बनाया गया है। कुमार रवि, नीतीश कुमार के कार्यकाल में लंबे समय तक मुख्यमंत्री सचिवालय में रहे हैं। 

निशांत के विभाग में सीएम सचिवालय से IAS रवि की एंट्री, नीतीश से रहा है खास कनेक्शन

बिहार में नई सरकार गठन होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। इसमें 12 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात कई अफसरों को दूसरे विभागों में भेजा गया है। कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभाग को भी नया सचिव मिल गया है।

सम्राट सरकार ने मौजूदा स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। रवि अब तक मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद पर तैनात थे।

कुमार रवि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक रहे हैं। नीतीश के सीएम रहते ही उनकी पोस्टिंग मुख्यमंत्री सचिवालय में की गई थी। अब नीतीश के बेटे एवं जदयू नेता निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, तो कुमार रवि को स्वास्थ्य सचिव बना दिया गया है। सियासी गलियारों में इस पर चर्चा जोरों पर हो रही है।

नीतीश के नालंदा के रहने वाले हैं रवि कुमार

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएएस कुमार रवि, नीतीश के गृह जिले नालंदा के ही रहने वाले हैं। वह कुर्मी जाति से भी आते हैं। सीएम सचिवालय में लंबे समय तक काम करने के बाद अब वह निशांत के विभाग की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।

कुमार रवि ने आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री लेने के बाद यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की थी। साल 2003 में वह आईआरएस अधिकारी बन गए थे। इसके बाद 2005 में उन्होंने दोबारा यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया और देश भर में 10वां रैंक हासिल कर आईएएस बने।

कुमार रवि पटना, दरभंगा, गयाजी समेत विभिन्न जिलों के डीएम रहे। 2008 में आई भयावह बाढ़ के दौरान उन्होंने सुपौल जिले में बचाव और राहत कार्य का नेतृत्व किया था। उनके कार्य की प्रशासनिक स्तर पर सराहना भी हुई थी।

कुमार रवि भवन निर्माण विभाग में भी सचिव रह चुके हैं। उन्हें नीति निर्माण और योजना प्रबंधन का अच्छा खासा अनुभव है। अब वे मंत्री निशांत कुमार के साथ मिलकर बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। निशांत ने दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों को 11 पॉइंट के निर्देश देकर अपनी कार्ययोजना की मंशा जता दी थी। इन निर्देशों को नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।