बिहार में चुन-चुन कर अपराधियों को लंगड़ा कर रही पुलिस, तीसरे दिन समस्तीपुर में हाफ एनकाउंटर

हिन्दुस्तान टीम, सम्सतीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur Encounter: इस बार समस्तीपुर में पुलिस ने एक कुख्यात का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। बदमाश का नाम प्रिंस बताया जा रहा है। पुलिस की गोली लगने से प्रिंस घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार में चुन-चुन कर अपराधियों को लंगड़ा कर रही पुलिस, तीसरे दिन समस्तीपुर में हाफ एनकाउंटर

Samastipur Encounter: बिहार पुलिस चुन-चुन कर लगातार अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है। लगातार तीसरे दिन बिहार में एनकाउंटर हुआ है। इस बार समस्तीपुर में पुलिस ने एक कुख्यात का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। बदमाश का नाम प्रिंस बताया जा रहा है। पुलिस की गोली लगने से प्रिंस घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रिंस कुछ दिनों पहले उजियारपुर सराय रंजन और कल्याणपुर थाना इलाके में सीएसपी लूट और सड़क पर खुलेआम छिनतई के मामलों में शामिल था।

मंगलवार की रात उजियारपुर पुलिस को अपनी गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस को प्रिंस का लोकेशन भगवानपुर देसवा गांव में एक हाईस्कूल के पास मिला था। सूचना के आधार पर पुलिस उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची थी। लेकिन की पुलिस के वाहन को देख बाइक से जा रहे प्रिंस ने अचानक पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली प्रिंस के पांव में लगी और वो जख्मी हो गया। पुलिस ने प्रिंस को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

48 घंटे में चौथा एनकाउंटर, लंगड़ा बन रहे अपराधी

बिहार में 48 घंटे के अंदर यह चौथा एनकाउंटर हुआ है और अपराधी लंगड़ा बन गया है। पटना में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दिन अहले सुबह गोपालपुर के उदयनी गांव के पास मुठभेड़ में कैश वैन से 27 लाख लूटने वाले अपराधी नीतीश कुमार के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मौके से पांच लाख नकद, चार खोखे, एक कट्टा और बाइक बरामद हुए हैं। घायल अपराधी का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है। इस लूटकांड का मास्टरमाइंड नीतीश था। पुलिस ने लूट के पांच लाख बरामद कर लिए हैं। जबकि, लूट के पैसे से खरीदे दो आईफोन भी जब्त किए हैं।

पटना में बादल का एनकाउंटर

इससे पहले सोमवार को भी पटना पुलिस ने राजधानी के ट्रांसपोर्टनगर में मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली मारी थी। पुलिस ने टीचर से लूट के एक आरोपी संदीप उर्फ बादल का अगमकुआं इलाके के ट्रांसपोर्टनगर में हाफ एनकाउंटर किया थ। दरअसल पुलिस को उसके यहां पर छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी। लेकिन पुलिस से बचने के लिए बादल ने पुलिस की टीम पर गोली चला दी थी। जिसके बाद मोर्चा संभालते हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में प्रिंस नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया थ। इन अपराधियों ने 13 मई को लूटपाट का विरोध करने पर टीचर शंभू कुमार को गोली मार दी थी।

सीवान में ज्लेवरी लूट के आरोपी का एनकाउंटर

सोमवार को ही सीवान जिले के मैरवा इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी अंकित सिंह का हाफ एनकाउंटर कियाा था। अपराधी अंकित सिंह के बारे में यह जानकारी सामने आई थी कि वो जीरादेई थाना क्षत्र के जामापुर में कुछ वक्त पहले हुए आभूषण लूटपाट में शामिल था। पकड़े जाने के दिन पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि अंकित यूपी की तऱफ से नौतन-बांका मोड़ होते हुए तितरा की ओर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने बेदौली छठ घाट पर उसे रोकने की कोशिश की थी लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैरे में गोली लगी थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।