Hindi NewsBihar Newsthieves stole crown worth 51 lakh belonging to Durga maa of Thawe Gopalganj Bihar
भगवान को भी नहीं छोड़ा; थावे वाली मां का 51लाख का मुकुट उड़ा ले गए चोर, लॉकर तोड़ा, दानपेटी गायब

भगवान को भी नहीं छोड़ा; थावे वाली मां का 51लाख का मुकुट उड़ा ले गए चोर, लॉकर तोड़ा, दानपेटी गायब

संक्षेप:

झारखंड के एक व्यवसायी ने मां थावेवाली को 251 ग्राम वजन का करीब 51 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट अर्पित किया था। गुरुवार की सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारियों और श्रद्धालुओं ने जब मंदिर के अंदर सामान बिखरा और आभूषण गायब देखे तो हड़कंप मच गया।

Dec 18, 2025 10:25 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में चोरों ने उत्पात मचाया। गर्भगृह के अंदर घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोना-चांदी के मुकुट, हार समेत अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। चोरों ने मंदिर परिसर में बने लॉकर को भी तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। चोर दानपेटी भी उठा ले गए। मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगने से भक्तों में काफी रोष है। हाई सिक्योरिटी वाले मंदिर में चोरी की घटना से लोग हतप्रभ हैं। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है पिछले वर्ष झारखंड के एक व्यवसायी ने मां थावेवाली को 251 ग्राम वजन का करीब 51 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट अर्पित किया था। गुरुवार की सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारियों और श्रद्धालुओं ने जब मंदिर के अंदर सामान बिखरा और आभूषण गायब देखे तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल थावे थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:बेटे के लव मैरिज से नाराज दादी ने पोते को बेचा, खरीदने वाला डॉक्टर फरार

पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वारदात से श्रद्धालुओं में रोष और चिंता का माहौल है। जानकारी के मुताबिक सीढ़ी और रस्सी के सहारे चोर मंदिर में घुस गए कटर से ताला काट दिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मी सोते रहे। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोर दानपेटी और मां के जेवर ले जा रहे हैं। उस समय कोई भी सुरक्षा कर्मी वहां नहीं दिखा। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने मंदिर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कहा कि वहां तैनात गार्ड और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

गोपालगंज के सांसद आलोक कुमार सुमन ने इसे सुरक्षा में चूक बताया है। कहा है कि गंभीरता के साथ जांच होनी चाहिए। जो गहने चोर ले गए हैं उनकी बरामदगी होना जरूरी है। मां के मंदिर की सुरक्षा दुरुस्त होना चाहिए।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।