Hindi NewsBihar NewsTheft in former Union Minister Ashwini Choubey son showroom thieves took away Rs 4 lakh cash and silver coins
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के शोरूम में चोरी, 4 लाख कैश और चांदी के सिक्के ले गए चोर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के शोरूम में चोरी, 4 लाख कैश और चांदी के सिक्के ले गए चोर

संक्षेप:

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत के बाइक शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। शोरूम में घुसे चोर 4 लाख कैश और चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच में जुटी है।

Sep 06, 2025 03:35 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत के मंदार हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने शोरूम के पीछे बने वेंटीलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे लगभग चार लाख रुपये नकद एवं कुछ चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना बांका जिले की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शोरूम के प्रोपराइटर विवेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम सभी कर्मचारी शोरूम बंद कर चले गए थे। रात के समय चोरों ने शोरूम को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। शनिवार की सुबह जब सभी कर्मचारी एवं मैनेजर शोरूम पहुंचे तो शोरूम में रखे कैश काउंटर एवं दरवाजा टूटा हुआ पाया गया।

ये भी पढ़ें:नालंदा में एक साथ 5 घरों में डाका; कैश और गहने समेत 80 लाख की चोरी
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में जेडीयू नेता के घर डाका; पिस्तौल दिखा कैश और जेवर ले गए बदमाश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। पुलिस ने बताया कि शोरूम प्रबंधन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तकनीकी जांच सहित आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है।