जीजा से बच्ची ने मांगा पानी, पिला दी शराब; सुनसान जगह पर 4 लोगों ने किया रेप

जीजा से बच्ची ने मांगा पानी, पिला दी शराब; सुनसान जगह पर 4 लोगों ने किया रेप

संक्षेप:

पीड़िता की मां का आरोप है कि जीजा व उसके अन्य साथियों ने उसे पानी की जगह जबरन शराब पिला दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। सहेलियों द्वारा उसके गुम होने की दी गयी जानकारी पर परिजनों ने पीड़िता को बधार से बरामद किया।

Sep 14, 2025 10:52 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, नवादा/वारिसलीगंज
share

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में महादलित परिवार की 14 वर्षीया किशोरी के साथ टोले के ही कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की शाम महादलित टोले से करीब एक किलोमीटर दूर सकरी नदी के किनारे बधार की बतायी जाती है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को छापेमारी कर देर रात गांव से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि घटना के वक्त किशोरी अपनी सहेलियों के साथ बधार में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गयी थी। इसी दौरान उसे प्यास लगी। उसने बधार में बैठकर कथित रूप से शराब पी रहे रिश्ते में जीजा से पीने के लिए पानी मांगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता की मां का आरोप है कि जीजा व उसके अन्य साथियों ने उसे पानी की जगह जबरन शराब पिला दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। सहेलियों द्वारा उसके गुम होने की दी गयी जानकारी पर परिजनों ने पीड़िता को बधार से बरामद किया। हालांकि पुलिस ने शराब पिलाने की बात से इनकार किया है।

वारिसलीगंज थाने में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पकरीबरावां के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने सर्किल इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी की मौजूदगी में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की देर रात पीड़िता के साथ उसके परिजन वारिसलीगंज थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां के आवेदन पर 13 सितम्बर को वारिसलीगंज थाना कांड संख्या-482/25 दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
रात भर गैंगरेप, सुबह में पिटाई; बिहार में 13 साल की छात्रा से हॉस्टल में दरिंदगी
तीसरी क्लास की छात्रा से गैंगरेप; निजी स्कूल के हॉस्टल में रहती थी बच्ची
बिहार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद पंचायती, मुखिया-सरपंच अरेस्ट

मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में आरोप लगाये गये। एसपी के आदेश पर पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी और एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसने अपना आरोप स्वीकार किया है। गिरफ्तार 20 वर्षीय रेणु कुमार गांव के श्यालाल मांझी का बेटा बताया जाता है। छापेमारी टीम में सीआई धर्मेन्द्र कुमार, एसआई अखिलेश्वर सिंह, पीएसआई जयप्रकाश कुमार व एएसआई पप्पू कुमार शामिल थे।

पीड़िता को परिजनों के साथ पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया है। जहां उसकी मेडिकल जांच करायी जा रही है। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।