Hindi NewsBihar NewsThe BJP has multiple teams for the Bihar elections teams A B and P Akhilesh Yadav also roped in Prashant Kishor
बिहार चुनाव में बीजेपी की कई टीमें; A, B और P टीम; अखिलेश यादव ने प्रशांत किशोर को भी लपेटा

बिहार चुनाव में बीजेपी की कई टीमें; A, B और P टीम; अखिलेश यादव ने प्रशांत किशोर को भी लपेटा

संक्षेप:

बिहार चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दरंभगा में आरजेडी के समर्थन में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होने भाजपा और प्रशांत किशोर को घेरा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की ए, बी और सी टीमें नहीं बल्कि पी टीम भी है।

Sat, 1 Nov 2025 07:19 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के रण में महागठबंधन की तरफ से बैटिंग करने सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी आ गए हैं। दरभंगा में आरजेडी के समर्थन में उन्होने चुनावी रैली की। इस दौरान भाजपा और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा से मिथिला के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा की ए, बी और भी कई टीमें है, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। प्रशांत किशोर का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा की एक 'पी' टीम भी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीतीश कुमार सिर्फ चुनावी दूल्हा- अखिलेश यादव

वहीं बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि वे भी जानते हैं कि अब वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, वे सिर्फ चुनावी दूल्हा हैं, इसलिए सिर्फ दूसरों को माला पहना रहे हैं। जैसे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में जिन्हें लेकर चुनाव लड़ा, उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया, बिहार में भी ऐसा ही होने वाला है। मोकामा हत्याकांड पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री हों, केंद्रीय गृह मंत्री प्रचार कर रहे हों, वहां पर ऐसी हत्या हो जाए तो वह खुद बताता है कि ये जंगलराज है या मंगलराज है। बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

बीजेपी ने नौकरी छीनने का काम किया- अखिलेश यादव

एनडीए के घोषणा पत्र में एक करोड़ के वादे पर अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में केंद्र में भाजपा की सरकार है, बताओ कितने नौजवानों को नौकरी दी है। जो नौजवान फौज में सम्मान की नौकरी पाता था, उसे भी भाजपा की सरकार ने छीन लिया है। तेजस्वी यादव ने जो प्रण लिया है, उन्होंने पहले भी नौकरी दी है और अब कहा है कि हर परिवार में हर किसी को नौकरी देंगे, वो पूरा करके रहेंगे। अखिलेश ने कहा कि जनता ने अवध में भाजपा को हराया था, अब मुझे लग रहा है कि मगध में भी जनता भाजपा को हराएगी।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी को 'जंगलराज' वाली छवि से दूर रखना चाहते हैं लालू, खुद संभाली बैक सीट
ये भी पढ़ें:खराब मौसम ने रोका तेजस्वी का चुनावी अभियान; 3 सीटों पर मोबाइल से संवाद
ये भी पढ़ें:CM नीतीश की भी कोई सुनवाई नहीं, सब दिल्ली से कंट्रोल; प्रियंका ने मोदी को घेरा