Hindi NewsBihar Newsterrorist rajbir singh alias fauji arrested in bihar raxual with grenade and heroine pakistan connection
बिहार में हेरोइन और ग्रेनेड के साथ पकड़ाया आतंकवादी, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

बिहार में हेरोइन और ग्रेनेड के साथ पकड़ाया आतंकवादी, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

संक्षेप:

राजबीर सिंह ने वर्ष 2011 में सेना ज्वाइन की थी। अमृतसर ग्रामीण के घरिनडा थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज जासूसी के मामले में नाम आने के बाद वह फरवरी 2025 से सेना से फरार हो गया था।

Dec 21, 2025 12:51 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, रक्सौल, पूर्वी चंपारण
share Share
Follow Us on

बिहार में एक आतंकवादी को पकड़ा गया है। पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल बॉर्डर से सेना का भगोड़ा व नार्को आतंकी मॉड्यूल में शामिल राजबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया गया। हरैया रक्सौल पुलिस व पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की संयुक्त छापेमारी में उसे 18 दिसंबर को कस्टम चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। भगोड़े सेना के जवान के पास से 500 ग्राम हेरोइन व एक हैंड ग्रेनेड बरमद हुआ है। साथ ही पाकिस्तान स्थित हैंडलर से उसका कनेक्शन सामने आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ पंजाब ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नेपाल के रास्ते देश से फरार होने के फिराक में था। राजबीर ने वर्ष 2011 में सेना ज्वाइन की थी। अमृतसर ग्रामीण के घरिनडा थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज जासूसी के मामले में नाम आने के बाद वह फरवरी 2025 से सेना से फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें:बिहार में ठंड और कोहरे का अटैक, इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात; कब मिलेगी राहत

नेपाल भाग गया था आतंकी राजबीर सिंह

आतंकी राजबीर सिंह को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब राजबीर सिंह के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में केस दर्ज किया गया था तब वो वहां से नेपाल भाग गया था। नेपाल में ही छिप कर राजबीर पंजाब से नेपाल में नशे की तस्करी करता था। यह भी बताया जा रहा है कि नशे के इसी सौदागरी में उसका पाकिस्तान कनेक्शन उजागर हुआ है।

आतंकी राजबीर सिंह उर्फ फौजी की गिरफ्तारी को नार्को आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राजबीर सिंह पर अमृतसर और हरियाणा समेत कई जगहों पर केस दर्ज हैं। यह भी कहा जा रहा है कि महिला थाने में हैंड ग्रेनेड से हमला और अमृतसर थाने में जासूसी में भी वो शामिल रहा है। राजबीर सिंह अब पूछताछ में नशे के इस नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे भी कर सकता है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।