Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में 32 डिग्री तक तापमान, फरवरी की धूप में लग रही गर्मी; कैसा रहेगा मौसम

Feb 19, 2026 09:30 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Weather: बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में तापमान तो हर साल की तरह नीचे आया, लेकिन लंबे समय तक ठंड नहीं पड़ी। यहां तक कि कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति भी किसी दिन नहीं बनी।

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में 32 डिग्री तक तापमान, फरवरी की धूप में लग रही गर्मी; कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: जलवायु परिवर्तन के कारण यूं तो पूरे विश्व के मौसम में बदलाव हो रहा है। कुल मिलाकर इस बार बिहार में बिना ज्यादा हाड़ कपाए ही ठंड खत्म हो गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 7 दिनों के दौरान बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आज अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले 2-3 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

भागलपुर जिले में तो बीते दो साल से ठंड के मौसम में ऐसा कुछ हुआ, जो कि मौसम विभाग के इतिहास में कभी नहीं हुआ। पिछली बार की तरह इस बार बिहार के भागलपुर जिले में ठंड तो पड़ी, लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं आया, जब जिले में कोल्ड डे यानी शीत दिवस या फिर कोल्ड वेव यानी शीतलहर पड़ी हो। इस परिवर्तन के कारण मौसम वैज्ञानिक से लेकर कृषि वैज्ञानिक तक अचंभे हैं।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में तापमान तो हर साल की तरह नीचे आया, लेकिन लंबे समय तक ठंड नहीं पड़ी। यहां तक कि कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति भी किसी दिन नहीं बनी। ऐसा भागलपुर जिले के मौसम विभाग के इतिहास में अबतक दो बार (साल 2025 व 2026 में) ही देखा गया। वहीं भारतीय मौसम विभाग के 1985 से उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, बीते 40 साल में कभी ऐसी ठंड नहीं गुजरी जब लोगों को एक भी दिन शीत दिवस या शीतलहर का सामना न करना पड़ा हो।

दिन का मौसम अब पूरी तरह से बदल चुका है। दिन की धूप बुधवार को चुभी और दिन का पारा इस सीजन में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। आलम ये हुआ कि सुबह से ही चमकी धूप ने दिन में गर्म कपड़े पहने लोगों के पसीने निकाल दिये। वहीं रात की ठिठुरन तो खत्म हो गई, लेकिन हल्की सिहरन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार से रात के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।

अनुमान है कि अगले 72 घंटे में रात का पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा, जिससे रातों में बची-खुची ठंड भी खत्म हो जाएगी। बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस उछल गया तो वहीं रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 2.7 डिग्री सेल्सियस व 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे 74 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 49 प्रतिशत पर आ गई।

लंबा नहीं चल रहा पश्चिमी विक्षोभ, इसलिए शीतलहर नहीं

बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार बताते हैं कि हर साल की तरह इस साल भी रह-रहकर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पर्वतीय इलाकों में सक्रिय हुआ। जिससे वहां पर बर्फबारी भी हुई और ठंड भी बढ़ी। वहां से उत्तर-पछुआ हवा ठंड को लेकर भागलपुर समेत बिहार के तराई व मैदानी इलाकों में ठंड लेकर आई भी। लेकिन बीते दो साल से ठंड के दिनों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की अवधि दो से तीन दिन ही रही, जिससे कोल्ड डे या कोल्ड वेव की स्थिति बनने से पहले ही तापमान बढ़ जाता था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।