Hindi NewsBihar NewsTejaswi daughter has 31 lakh six month son has 9 lakh how rich wife Rajshree
तेजस्वी की डेढ़ साल की बेटी के पास 31 लाख, 6 माह का बेटा 9 लाख का स्वामी; पत्नी राजश्री कितनी अमीर?

तेजस्वी की डेढ़ साल की बेटी के पास 31 लाख, 6 माह का बेटा 9 लाख का स्वामी; पत्नी राजश्री कितनी अमीर?

संक्षेप: Bihar Election: तेजस्वी की पत्नी राजश्री के पास 59 लाख 69 हजार 286, बेटी कात्यायनी आयरिश यादव के पास 31 लाख 70 हजार 649 रुपए और पुत्र ईराज लालू यादव के पास 8 लाख 99 हजार की संपत्ति है।

Fri, 17 Oct 2025 09:57 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, हाजीपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह विधायक तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपने हलफनामा में संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। तेजस्वी यादव के पास कुल 6 करोड़ 12 लाख 48 हजार 877 रुपया है। वहीं पत्नी राजश्री के पास 59 लाख 69 हजार 286 रुपए और बेटी कात्यायनी आयरिश यादव के पास 31 लाख 70 हजार 649 रुपए, पुत्र ईराज लालू यादव के पास 8 लाख 99 हजार की संपत्ति दर्शायी गई है। इसके अलावा खरीद बिक्री में 34 लाख 60 हजार 200 रुपए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तेजस्वी के पास 17 लाख 13 हजार का आभूषण हैं, वही पत्नी राजश्री के पास 41 लाख 11 हजार 2 रुपए के अलावा 2 किलो चांदी जिसकी कीमत 1 लाख 70 हजार रुपए का है। वहीं बेटी कात्यायनीय आयरिश यादव के पास 17 लाख 13 रुपए का सोना एवं 85 हजार रुपए का चांदी, इराज लालू यादव के पास 8 लाख 56,500 रुपए का सोना एवं 42,500 रुपए का चांदी का आभूषण है।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन या लठबंधन? तेजस्वी ने सीट फाइनल करने संजय को दिल्ली भेजा, अधर में सहनी
Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

इनकम टैक्स में एक करोड़ 98 हजार का चल रहा है अपील

संयुक्त खाते की बात करें तो एचडीएफसी बैंक में तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी के नाम पर एक करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए का लोन, दूसरा लोन 54 लाख 20 हजार 29 रुपए का है। वह इनकम टैक्स में एक करोड़ 98 हजार का अपील चल रहा है। तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए हल्फनामा में वर्ष 2020 से 25 तक का भी ब्यौरा दिया है। जिसमें वर्ष 2020-21 में 2 लाख 14 हजार 350 रुपए, वर्ष 2021-22 में 3 लाख 76 हजार 90 रुपए, वर्ष 2022-23 में 4 लाख 74 हजार 370 रुपए, वर्ष 2023-24 में 7 लाख 12 हजार 010 रुपए, 2024-25 में 11 लाख 46 हजार 610 रुपए का आंकड़ा दिया है। वहीं प्राथमिकी दर्ज की बात करें तो तेजस्वी यादव पर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र के विभिन्न थाने में 22 मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने मोकामा से पर्चा भरा, तेजस्वी की RJD से टिकट

योग्यता नौवीं पास

जिसमें पटना के कोतवाली थाना में चार, सचिवालय थाना में दो, वैशाली सदर थाना में एक, महाराष्ट्र में एक, शाहजहांपुर में एक, सिंघवारा में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सीबीआई, ईडी एवं दिल्ली के न्यायालय में मामले दर्ज हैं। जिसमें कई मामले में सुनवाई चल रही है। तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता नौवीं पास है। तेजस्वी यादव के पास अपने नाम से एक भी वाहन नहीं है। तेजस्वी ने अपने आए का श्रोत में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दिखाया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।