पीएम मोदी की अपील और बिहार के शिक्षा मंत्री का लड़कियों पर बयान, तेजस्वी ने वीडियो दिखा यूं घेरा

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बिहार के झाड़-फूंक वाले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में लड़कियों को शिक्षा की ज़रूरत क्या है? क्यों है? मोदी जी नारी शक्ति वंदन की बात करते है इसलिए लड़कियों को स्कूल जाने की बजाय घर में ही रहना चाहिए।'

Tejashwi Yadav

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कितने दिनों तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते थे कि विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे। और अब 2026 में कह रहे हैं आप सोना खरीदना बंद करो।

प्रधानमंत्री जी के सच और झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे साहब। तेजस्वी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि बिहार के झाड़-फूंक वाले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में लड़कियों को शिक्षा की जरूरत क्या है, क्यों है? नेता विपक्ष ने कहा कि मोदी जी नारी शक्ति वंदन की बात करते हैं और बिहार के शिक्षा मंत्री कह रहे हैं लड़कियों को स्कूल घर में ही रहना चाहिए। यह उनकी सोच को दर्शाता है।

इसी तरह तेजस्वी यादव ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भी एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बिहार के झाड़-फूंक वाले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में लड़कियों को शिक्षा की ज़रूरत क्या है? क्यों है? मोदी जी नारी शक्ति वंदन की बात करते है इसलिए लड़कियों को स्कूल जाने की बजाय घर में ही रहना चाहिए। शिक्षा मंत्री की कैसी घृणित सोच है?’

बता दें कि बिहार के नेता प्रतपिक्ष तेजस्वी यादव अक्सर शिक्षा, स्वास्थ्य और अपराध समेत अलग-अलग मुद्दों पर बिहार सरकार को घेरते रहते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इससे पहले रविवार को बिहार में राजग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिसने कथित तौर पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर उस पर हमला किया था। वायरल वीडियो का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुजफ्फरपुर के विधायक ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के घर में जबरन घुसकर उस पर हमला किया। तेजस्वी यादव ने कहा, 'वीडियो में विधायक अपने समर्थकों के साथ एक व्यक्ति से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।' हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

उन्होंने पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की थी। तेजस्वी यादव ने कहा था कि विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है लेकिन शुक्रवार को राज्य की राजधानी में पुलिस ने शिक्षक भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज किया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसके अलावा, 5,000 से अधिक टीआरई-4 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जहां छात्र कड़ी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के शासन में गुंडे और अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Bankipur Election Result LIVE, Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।