बोलो जय सियाराम, 5500 करोड़ लूट सृजन के दुर्जन कर रहे आराम.., तेजस्वी यादव ने कसा तंज

हिन्दुस्तान टीम
share

बिहार के चर्चित सृजन घोटाले में तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा है। इस घोटाले की याद दिलाते हुए तेजस्वी ने कहा है कि इस घोटाले मेंा कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के घोटालेबाजों के साथ लेनदेन और घनिष्ठता के साक्ष्य मिले थे, लेकिन एजेंसियों ने सब पर मिट्टी डाल दी।

RJD national working president Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले पर बीजेपी को घेरा हैा

बोलो जय सियाराम। 5500 करोड़ लूट सृजन के दुर्जन कर रहे आराम…कुछ इसी अंदाज मेां बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के बहुचर्चित सृजन घोटाले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर तंज कसा है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने सारे साक्ष्य पर मिट्टी डाल दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज से ठीक नौ वर्ष पूर्व बिहार में 5500 करोड़₹ के सृजन घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।

सरकारी खजाने के 5500 करोड़ नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने नजदीकियों के खातों में ट्रांसफर किए थे। कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के घोटालेबाजों के साथ लेनदेन और घनिष्ठता के साक्ष्य मिले थे, लेकिन एजेंसियों ने सब पर मिट्टी डाल दी। नौ साल बाद भी लूटे गए 55,00 करोड़ का हिसाब-किताब नहीं है। भाजपा की भ्रष्टाचाररुपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर पापियों के सब पाल धुल जाते हैं।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘आज से ठीक 9 वर्ष पूर्व बिहार में 5500 करोड़ ₹ के सृजन घोटाले का पर्दाफाश हुआ था, सरकारी खजाने के 5500 करोड़ रुपए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के चहेते नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने नजदीकियों के निजी खातों में ट्रांसफर किए थे। कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के घोटालेबाजों के साथ लेनदेन और घनिष्ठता के स्पष्ट साक्ष्य मिले थे लेकिन जाँच एजेंसियों ने सब पर मिट्टी डाल दी। 9 साल बाद भी लूटे गए 55,00 करोड़ का कोई हिसाब-किताब नहीं, लेखा-जोखा नहीं। बीजेपी की भ्रष्टाचारी रूपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर पापियों के सब पाप धुल जाते है। बोलो जय सियाराम। 5500 करोड़ लूट सृजन के दुर्जन कर रहे आराम!’

क्या है सृजन घोटाला

साल 2017 में बांका और भागलपुर कोषागाार से 12 करोड़ रुपये की रकम को सृजन महिल विकास समिति लिमिटेड के खाते में अवैध रूप से हस्तांरित करने का मामला सामने आया था। इस राशि को 2003-04 से 2017 के बीच एनजीओ के खाते में भेजी गई थी। पहले इसकी जांच पुलिस ने की थी और फिर बाद में CBI को यह केस सौंप दिया गया था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबोलो जय सियाराम, 5500 करोड़ लूट सृजन के दुर्जन कर रहे आराम.., तेजस्वी का तंज