Hindi NewsBihar NewsTejashwi Yadav RJD Tour second phase from Banka on 16 October to Gaya on 26 October
तेजस्वी यादव यात्रा; बांका, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, गया समेत 11 जिला की डेट आई

तेजस्वी यादव यात्रा; बांका, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, गया समेत 11 जिला की डेट आई

संक्षेप:
  • तेजस्वी यादव ने पहले चरण की यात्रा में आठ दिन में चार जिले समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर को कवर किया था। दूसरे चरण की यात्रा में तेजस्वी एक दिन में एक जिला जाएंगे। तेजस्वी यादव 11 दिन में बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद और गया जाएंगे।

Wed, 9 Oct 2024 03:50 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दुबई से लौटते ही राजद ने उनकी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दशहरा के बाद 16 अक्टूबर को तेजस्वी दूसरे चरण की यात्रा पर निकलेंगे और रात्रि प्रवास भी वहीं करेंगे। 11 दिन की यात्रा के दौरान तेजस्वी 11 जिलों के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए उनमें जोश भरेंगे। तेजस्वी यात्रा के दौरान एक बार में एक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और नेता से मिलते हैं। तेजस्वी 16 अक्टूबर को बांका से यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे और 26 अक्टूबर को गया जिले में इसे पूरा करेंगे।

पार्टी ने बुधवार को तेजस्वी यादव के दूसरे चरम की यात्रा का रूट और डेट जारी किया है। इसके अनुसार तेजस्वी यादव 16 अक्टूबर को बांका, 17 अक्टूबर को जमुई और 18 अक्टूबर को मुंगेर में रहेंगे। तेजस्वी 19 अक्टूबर को खगड़िया, 20 अक्टूबर को बेगूसराय में कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। राजद नेता इसके बाद 21 अक्टूबर को एक दिन में लखीसराय और शेखपुरा को कवर करेंगे।

BJP झूठे आरोप लगा रही, सबको कानूनी नोटिस भेजूंगा; सरकारी आवास से टोंटी-नल गायब होने पर तेजस्वी ने क्या कहा

तेजस्वी यादव 22 अक्टूबर को नवादा, 23 अक्टूबर को नालंदा, 24 अक्टूबर को जहानाबाद और अरवल के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। तेजस्वी 25 अक्टूबर को गया और 26 अक्टूबर को टेकारी में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। आरजेडी के संगठन में टेकारी को भी जिला के तौर पर रखा गया है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता संवाद यात्रा के पहले चरण में 10 से 17 सितंबर तक आठ दिनों में कुल चार जिले समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर को कवर किया था। इस दौरान तेजस्वी उन जिलों में दो-दो दिन रुके थे। पूरे दिन विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ता और नेता से मुलाकात में तेजस्वी लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर फीडबैक लेते हैं और विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करते हैं।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Date, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।