Hindi NewsBihar NewsTejashwi Yadav declares 6 crore assets 55 lakh debt in Raghopur nomination affidavit bihar election
6.12 करोड़ की संपत्ति, 55 लाख कर्ज; 18 केस भी; तेजस्वी यादव के हलफनामे में और क्या

6.12 करोड़ की संपत्ति, 55 लाख कर्ज; 18 केस भी; तेजस्वी यादव के हलफनामे में और क्या

संक्षेप: Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल करते वक्त हलफनामे में 6.12 करोड़ की संपत्ति और 55 लाख से ज्यादा कर्ज का खुलासा किया। उनके ऊपर 18 आपराधिक मामले लंबित बताए।

Thu, 16 Oct 2025 12:36 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election 2025: बिहार की सियासत के युवा चेहरा और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। तेजस्वी ने साथ ही हलफनामा भी दायर किया जिसमें उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा दिया। 35 साल के तेजस्वी यादव के पास नगद रकम 1.5 लाख रुपये हैं, कुल चल-अचल संपत्ति 6.12 करोड़ से ज्यादा की है, वहीं उन पर 55.52 लाख रुपये का कर्ज भी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

9वीं पास हैं तेजस्वी

तेजस्वी ने हलफनामे में बताया कि उन्होंने 2006 में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम (नई दिल्ली) से 9वीं तक की पढ़ाई की है। इससे पहले भी वे अपने शैक्षणिक विवरण को लेकर विरोधियों के निशाने पर रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे जमीन से जुड़े अनुभव कहकर टाल दिया है।

18 आपराधिक मामले दर्ज

हलफनामे में सबसे ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि तेजस्वी ने स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ कुल 18 आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें चार मामले अपील पर हैं। ये मामले राजनीतिक रैलियों, धरनों, विरोध प्रदर्शनों और बयानों से जुड़े हैं। हाल ही में 13 अक्टूबर 2025 को दिल्ली की अदालत ने IRCTC होटल और लैंड-फॉर-जॉब्स घोटाले में तेजस्वी, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय किए, जिससे आरजेडी का कानूनी सिरदर्द चुनाव से ठीक पहले बढ़ गया है।

Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने राघोपुर से तीसरी बार चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के लिए तेजस्वी हाजीपुर कलेक्टोरेट पहुंचे तो उनके साथ पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती और सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। पार्टी सुप्रीमो के घर से लेकर हाजीपुर तक 40 किलोमीटर के रास्ते पर लालू परिवार के समर्थक फूल बरसाते नजर आए।

राघोपुर यादव परिवार का गढ़

राघोपुर विधानसभा सीट को आरजेडी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। यहां यादव मतदाता लगभग 25%, मुस्लिम 20% और ईबीसी करीब 30% हैं। तेजस्वी 2015 और 2020 दोनों चुनाव यहीं से जीत चुके हैं और अब लगातार तीसरी बार मैदान में हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।