Hindi NewsBihar Newstejashwi yadav claims we will change impossible in possible reacts on cm nitish kumar
तेजस्वी यादव का दावा- नौकरी देने में असंभव को संभव कर दिखाएंगे; नीतीश कुमार पर क्या बोले

तेजस्वी यादव का दावा- नौकरी देने में असंभव को संभव कर दिखाएंगे; नीतीश कुमार पर क्या बोले

संक्षेप:

महागठबंधन की ओर से घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की सरकार को विपक्ष ने राह दिखाई है। यह नकलची सरकार है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 20 वर्षों में नहीं बढ़ा था। जब हमने 15 सौ रुपये पेंशन करने की बात कही तो सरकार ने बढ़ाकर 11 सौ रुपये किया।

Sun, 2 Nov 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, विशेष प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा सोच-समझकर किया गया है। शनिवार को हिन्दुस्तान से विशेष साक्षात्कार में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि हमने 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख नौकरियां दीं। लाखों पदों पर नियुक्ति को प्रक्रियाधीन कराया। उन्होंने दावा किया कि हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने के मामले में असंभव को संभव करके दिखाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महागठबंधन की ओर से घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की सरकार को विपक्ष ने राह दिखाई है। यह नकलची सरकार है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 20 वर्षों में नहीं बढ़ा था। जब हमने 15 सौ रुपये पेंशन करने की बात कही तो सरकार ने बढ़ाकर 11 सौ रुपये किया। सरकार कभी मुफ्त बिजली की बात नहीं करती थी। जब हमने 200 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही तो सरकार ने सवा सौ यूनिट बिजली फ्री कर दी।

ये भी पढ़ें:सत्यमेव जयते! दुलारचंद यादव मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पोस्ट

जबकि, सदन में मुख्यमंत्री ने कई बार कहा कि वे फ्री बिजली के पक्षधर नहीं, अनुदानित बिजली देने के पक्ष में हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि हमारी घोषणा के बाद सरकार को मुफ्त बिजली देनी पड़ी। युवा, रोजी-रोजगार, नौकरी की बात विपक्ष के माहौल के कारण ही एनडीए सरकार करने लगी है। विपक्ष की इस कार्यशैली और दबाव का संदेश पूरे देश में गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर से आने की संभावनाओं पर तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार का यह आखिरी चुनाव है।

विधानसभा चुनाव के बाद जदयू के कुछ लोग भाजपा में चले जाएंगे तो कुछ राजद में आ जाएंगे। जदयू नहीं रहेगा। यह पार्टी ही नहीं बचेगी। एनडीए द्वारा जंगलराज के सवाल पर राजद और विपक्ष को घेरने को लेकर उन्होंने कहा कि एनसीआरबी का अद्यतन आंकड़ा कहता है कि जिन पांच राज्यों में अधिक अपराध है, वे भाजपा शासित हैं। उत्तरप्रदेश के बाद बिहार अपराध के मामले में दूसरे पायदान पर है। यह क्या है? इस शासन को क्या कहा जाए? जंगलराज कौन सा हुआ?

ये भी पढ़ें:विधवा महिला अपशगुन होती है, मनोरम देवी पर RJD सांसद की टिप्पणी से भड़कीं NDA
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।