Hindi NewsBihar NewsTejashwi Yadav candidate Santosh Kushwaha car enthusiast more educated than leader
अपनी 'ऑडी', पत्नी को 'फॉर्च्यूनर'; तेजस्वी के प्रत्याशी संतोष गाड़ी के शौकीन, अपने नेता से अधिक शिक्षित

अपनी 'ऑडी', पत्नी को 'फॉर्च्यूनर'; तेजस्वी के प्रत्याशी संतोष गाड़ी के शौकीन, अपने नेता से अधिक शिक्षित

संक्षेप: संतोष कुमार की शैक्षणिक योग्यता इंटर स्नातक है। उनके पास नकद 8 लाख 72 हजार 420 रुपये हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 4 लाख 23 हजार 270 रुपये नकद राशि है। संतोष कुमार के पास एक ऑडी कार और उनकी पत्नी के पास फॉर्च्यूनर कार है।

Fri, 17 Oct 2025 12:31 PMSudhir Kumar पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद संतोष कुमार ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के समक्ष अपने आय, संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित शपथ-पत्र भी प्रस्तुत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शपथ-पत्र के अनुसार संतोष कुमार की शैक्षणिक योग्यता इंटर स्नातक है और उनकी आयु लगभग 50 वर्ष बतायी है। उनके पास नकद 8 लाख 72 हजार 420 रुपये हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 4 लाख 23 हजार 270 रुपये नकद राशि है। बैंक खातों में संतोष कुमार के नाम 4 लाख 91 हजार 511 रुपये और उनकी पत्नी के नाम 73 हजार 305 रुपये जमा हैं। व्यावसायिक निवेश की बात करें तो संतोष कुमार का रामसखी इंटर प्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में 26 लाख 87 हजार रुपये का निवेश है, वहीं उनकी पत्नी का निवेश 1 करोड़ 35 लाख 84 हजार 323 रुपये का है।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी की बेटी के पास 31 लाख, 6 माह का बेटा 9 लाख का स्वामी; राजश्री कितनी अमीर
Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

परिवहन संपत्ति में संतोष कुमार के पास एक ऑडी कार और उनकी पत्नी के पास फॉर्च्यूनर कार है। आभूषणों में संतोष कुमार के पास 50 ग्राम सोना, जबकि उनकी पत्नी के पास 1 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना है। कृषि योग्य भूमि के रूप में संतोष कुमार के पास 80.25 डिसमल और उनकी पत्नी के पास 7.366 डिसमल जमीन दर्ज है। कुल मिलाकर संतोष कुमार की चल-अचल संपत्ति का मूल्य 2 करोड़ 78 लाख 29 हजार 640 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 2 करोड़ 97 लाख 50 हजार 967 रुपये आँकी गई है। इनके तीन आश्रितों के नाम पर भी 32 लाख 66 हजार 367 रुपये की संपत्ति दर्ज है।

ये भी पढ़ें:पटना से गांव तक जमीन, 40 लाख का सोना, 99 के स्वामी; बीजेपी के सम्राट कितने अमीर

नामांकन के चौथे दिन धमदाहा से राजद प्रत्याशी के रूप में पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा एवं रुपौली से राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया हैं। इस प्रकार दोनों ही विधानसभा में नामांकन का खाता खुल गया है। गुरुवार को धमदाहा के पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव के साथ धमदाहा पहुंचकर राजद प्रत्याशी के रूप में संतोष कुशवाहा ने 61 धमदाहा विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया हैं। इस दौरान उनके कक्ष में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश कुमार मौजूद थे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।