दो दशक से बिहार का नहीं हुआ विकास, खूब बरसे तेजस्वी यादव; लॉ एंड ऑर्डर पर भी घेरा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में न तो उद्योग-धंधों का विकास हुआ है और न ही रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा हुए हैं, जिसके कारण गरीबी और पलायन चरम पर है। इस बार के बजट से भी किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पिछले 20 वर्षों से बिहार में एनडीए सरकार होने के बावजूद राज्य का समुचित विकास नहीं हो पाया है। रविवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि हर साल बजट पेश किया जाता है, लेकिन उससे बिहार की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार आज भी देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में न तो उद्योग-धंधों का विकास हुआ है और न ही रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा हुए हैं, जिसके कारण गरीबी और पलायन चरम पर है। इस बार के बजट से भी किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चहुंओर अराजकता और अव्यवस्था का आलम है। विधि व्यवस्था चरमरा गयी है। अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में जनता पिस रही है। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में वृद्धि हुई है। पटना में नीट की छात्रा की मौत हो गई। मधेपुरा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, कैमूर, मुंगेर, सुपौल, मोतिहारी, कटिहार, सोनपुर, गोपालगंज, मधेपुरा और छपरा में महिलाओं के साथ घटनाएं हुईं। ऐसा लग रहा है मानों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में सरकार की चुप्पी खतरनाक है।