
नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता से नहीं हटा पाएंगे तेजस्वी; BJP की ‘B टीम’ कहने पर भड़के ओवैसी
उनकी यह टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दो दिन बाद आई है। पहले चरण में मिथिला की कई सीटों पर उनके प्रत्याशी मुस्लिम मतदाताओं में सेंधमारी की दावा कर रहे हैं।
Bihar Chunav: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को विपक्ष के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी को बीजेपी की बी-टीम कहा जाता है। उन्होंने विपक्षी दलों को आत्मचिंतन करने की सलाह दी है। उनकी यह टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दो दिन बाद आई है। पहले चरण में मिथिला की कई सीटों पर उनके प्रत्याशी मुस्लिम मतदाताओं में सेंधमारी की दावा कर रहे हैं।

बिहार के किशनगंज से एनडीटीवी के साथ बात करते हुए ओवैसी ने विपक्ष के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि AIMIM एक वोटकटुआ पार्टी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन महागठबंधन इन चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को सत्ता से बेदखल कर पाएगा तो उन्होंने कहा कि यह "एक बड़ी चुनौती" होगी। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 के बाद से राजद ने बिहार में खुद के दम पर सरकार नहीं बनाई है।
ओवैसी ने इस दौरान कहा, “क्या यहां सोने की खान मिल गई है? मैं समझता हू्ं कि लोग इस राज्य में इसलिए आ रहे हैं क्योंकि यहां तेल के भंडार मिले हैं। माइग्रेशन को रोकने के बजाय, आप इस इलाके को बदनाम कर रहे हैं। बंटवारे के समय मुसलमान बांग्लादेश नहीं गए, जो इस राज्य के ठीक बगल में है और उन्होंने भारत को अपनी मातृभूमि चुना।”
आपको बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।





