Hindi NewsBihar Newstejashwi sarkar bane toh yadav rangdar bane bhojpuri song people dance with gun in bhagalpur bihar
तेजस्वी सरकार बनतो, यादव रंगदार बनतो.., भोजपुरी गाने पर गन लहराने का वीडियो देखें

तेजस्वी सरकार बनतो, यादव रंगदार बनतो.., भोजपुरी गाने पर गन लहराने का वीडियो देखें

संक्षेप:

भागलपुर जिले के गोराडीह में हाथ में कट्टा लेकर लहराते हुए भोजपुरी गाने पर करीब आधा दर्जन युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद अब ऐक्शन भी लिया जा रहा है। यह वीडियो गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर पंचायत अंतर्गत इटवा गांव का बताया जा रहा है।

Tue, 9 Sep 2025 10:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाददाता, गोराडीह, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम गन लहराने का वीडियो सामने आया है। यह लोग एक मंच पर जमकर थिरक रहे हैं और इनमें से कुछ लोगों के हाथ में बंदूक है। जिस वक्त यह लोग स्टेज पर गन लेकर नाच रहे थे उस वक्त वहां भोजपुरी गाना ‘तेजस्वी सरकार बनेतो, यादव रंगदार बनतो..’ गाना बजाया जा रहा था। इस वीडियो की अब काफी चर्चा हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भागलपुर जिले के गोराडीह में हाथ में कट्टा लेकर लहराते हुए भोजपुरी गाने पर करीब आधा दर्जन युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद अब ऐक्शन भी लिया जा रहा है। यह वीडियो गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर पंचायत अंतर्गत इटवा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर एसएसपी ने स्थानीय थाने को जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:उत्तर में ज्यादा और दक्षिण बिहार में कम होगी बारिश, पटना में कैसा रहेगा मौसम

बताया जा रहा है कि रविवार की रात गांव में एक व्यक्ति के यहां बच्चे के जन्मोत्सव पर भोज कार्यक्रम था। जिसमें आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिसमें कई बार बालाओं को भी बुलाया गया था। उसी दौरान मंच पर छह-सात युवक चढ़कर डांस करने लगा। जिसमें एक युवक अपने पास से कट्टा निकालकर दूसरे युवक के हाथ में देता है। जिसके बाद उक्त युवक उसमें कारतूस भरकर नाचते हुए आसमानी फायरिंग करने की कोशिश करता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:प्रिय पति देव, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं..; मनीषा ने सुसाइड नोट में क्या लिखा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।