Hindi NewsBihar Newstej pratap yadav said dollish to tejashwi yadav mahua assembly seat bihar chunav
मेरे छोटे नादान भाई.., महुआ में तेजस्वी के चुनाव प्रचार के बाद क्या बोले तेजप्रताप

मेरे छोटे नादान भाई.., महुआ में तेजस्वी के चुनाव प्रचार के बाद क्या बोले तेजप्रताप

संक्षेप:

Bihar Chunav: तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने ज महुआ में कह कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है

Mon, 3 Nov 2025 08:53 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव (Bihar Chunav) के बीच राज्य के सबसे बड़े सियासी घराने में दो भाइयों की बीच की लड़ाई अब जमीन पर आ गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महुआ में अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार किया तो तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई को नादान कह दिया है। तेजप्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव को नादान बतलाते हुए कहा है कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता होती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने जो महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं। महुआ मेरी राजनीतिक कर्मभूमि है, महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने खाई जेल की रोटी-सब्जी, बिहार चुनाव बाद रिमांड पर लेने की तैयारी

महुआ की आदरणीय जनता जनार्दन से मुझे पूरी उम्मीद है कि वो हमें महुआा से भारी मतों से जीता कर सदन भेजने और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। विजयी महुआ, विकसित महुआ!!'

महुआ में तेजस्वी यादव ने किया चुनाव प्रचार

बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार की दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से महुआ के गांधी मैदान पहुंचे थे। जनसभा में उमड़ी हजारों समर्थकों की भीड़ देखकर गदगद तेजस्वी ने कहा कि व्यक्ति चाहे कोई भी हो। पार्टी से बढ़कर नहीं है। क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए माई-बाप होती है।

महुआ के गांधी मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिना अपने बड़े भाई का नाम लिए सबकुछ कह दिया। महुआ से तेजप्रताप भी राजद से अलग होने के बाद अपनी पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने डॉ मुकेश कुमार रौशन को महुआ से टिकट दिया है। इसलिए इन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजना है। उन्होंने मंच से युवाओं का आह्वान किया और कहा कि आप लोग नौकरी के लिए तैयार रहें। आपकी अपनी सरकार बनाने के लिए राजद प्रत्याशी को जितवाइए।

ये भी पढ़ें:MP बनने से चूके 18 प्रत्याशी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, RJD से सबसे ज्यादा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।