
स्पोर्ट्स बाइक पर तेजप्रताप यादव और बैकग्राउंड में ‘धूम-धूम’ सॉन्ग, देखें वीडियो
तेजप्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद मोटरसाइकिल चलाते हुए वीडियो शेयर किया है। खास बात यह है कि जो वीडियो तेजप्रताप यादव ने शेयर किया है उसमें मशहूर फिल्म धूम का ‘धूम-धूम’ गाना भी बैकग्राउंड में बज रहा है।
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने अलग-अलग अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैंं। भले ही हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव को हार का मुंह देखना पड़ा है लेकिन उनका अंदाज अभी भी नहीं बदला। राष्ट्रीय जनता दल से निकाले जाने के बाद अपनी नई पार्टी जन शक्ति जनता दल बनाने वाले तेजप्रताप यादव पटना की सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाते नजर आए हैं। हरे रंग की एक बेहतरीन मोटरसाइकिल पर सवार तेजप्रताप यादव पटना में घूमते नजर आए। बाइक चलाते वक्त तेजप्रताप यादव ने हेलमेट भी लगा रखी है।
तेजप्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद मोटरसाइकिल चलाते हुए वीडियो शेयर किया है। खास बात यह है कि जो वीडियो तेजप्रताप यादव ने शेयर किया है उसमें मशहूर फिल्म धूम का ‘धूम-धूम’ गाना भी बैकग्राउंड में बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजप्रताप यादव ने लिखा, ‘पूरी सड़क पर हरा चमक रहा है। हर मोड़ पर धड़कन की गूंज है। स्टाइल सिर्फ यह नहीं है कि मैं कैसा बाइक चला रहा हूं बल्कि यह है कि आखिर क्यों मैं राइड कर रहा हूं। जुनून रफ्तार को बढ़ाता है लेकिन निर्णय नियंत्रण रखता है। गति रोमांच पैदा करती है, अनुशासन परिभाषा तय करता है। मैं रोमांच का मजा लेता हूं लेकिन जोखिम का नहीं क्योंकि सड़क मेरी वापसी की हकदार है।’
सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का यह वीडियो अब वायरल भी हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुधांशु यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, 'राइडर तेजू भइया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिस्टम हैंग है अब।' विशाल राज यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ये किस लाइन में आ गए भाई साहब आप।' एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, ‘ग्रीन बाइक मोटे टायर, तेजू भइया ऑन फायर।’





