Hindi NewsBihar Newstej pratap yadav reacts after anushka yadav become mother of daughter and said no relationship with both
अनुष्का यादव के मां बनने का दावा, तेजप्रताप यादव ने पल्ला झाड़ कहा- दोनों से मेरा संबंध नहीं

अनुष्का यादव के मां बनने का दावा, तेजप्रताप यादव ने पल्ला झाड़ कहा- दोनों से मेरा संबंध नहीं

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वो मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया है। इधर तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव और बेटी दोनों से ही पल्ला झाड़ लिया है।

Feb 09, 2026 01:01 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

कुछ वक्त पहले तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। अनुष्का यादव और तेजप्रताप यादव के बीच लव अफेयर की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया था। इतना ही नहीं तस्वीर वायरल होने के बाद लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वो मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया है। इधर तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव और बेटी दोनों से ही पल्ला झाड़ लिया है। उल्टे तेजप्रताप यादव ने यह कहा है कि अनुष्का यादव और आकाश भाटी के बीच क्या संबंध है, इसका पता लगाया जा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने पहले गलत तरीके से उनके नाम को एक महिला से जोड़ा था और अब वे दावा कर रहे हैं कि महिला ने उनके बच्चे को जन्म दिया है। तेजप्रताप यादव ने रविवार को कहा, ‘सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों से मैं बहुत परेशान हूं कि जिस महिला से मेरा नाम कुछ महीने पहले गलत तरीके से जोड़ा गया था, जिसके कारण मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उसने मेरे बच्चे को जन्म दिया है।’

ये भी पढ़ें:बिहार के 4600 स्कूलों पर होगी कार्रवाई, सीटों की संख्या नहीं भरने पर सरकार सख्त

तेजप्रताप ने कहा, ''मैं अपने विरोधियों से विनती करता हूं कि मुझे शांति से जीने दें। मैं उस व्यक्ति को जानता हूं जिसके साथ वह महिला रिश्ते में है और जो, मेरा मानना ​​है, बच्चे का पिता है। वे मेरा नाम घसीटकर मुझे मानसिक पीड़ा पहुंचा रहे हैं।''

तेजप्रताप यादव ने 5 जयचंदों के नाम गिनाए

तेजप्रताप यादव ने राज्यसभा सदस्य और विधान परिषद के एक सदस्य को 'जयचंद' करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात की। तेज प्रताप की उनके फेसबुक पेज पर एक महिला के साथ तस्वीर साझा हुई थी जिसके बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा, ''जिन जयचंदों की मैं बात कर रहा हूं, उनके बारे में कुछ रहस्य बना हुआ है। उनके नाम मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह है।''

उन्होंने दावा किया था कि सोशल मीडिया पर जारी की गयी पोस्ट पांच 'जयचंदों' द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर किया गया था। उक्त पोस्ट में कथित तौर पर तेज प्रताप की ओर से कहा था कि वह महिला के साथ 12 साल से रिश्ते में हैं।

ये भी पढ़ें:पटना जंक्शन के पास सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन, इन सभी स्टेशनों के लिए मिलेगी ट्रेन
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।