Hindi NewsBihar NewsTej Pratap Yadav reaction on Nitish Kumar Government oath what Lalu son say about unemployment
नीतीश के शपथ ग्रहण पर आया तेज प्रताप का रिएक्शन; बेरोजगारी पर क्या बोले लालू के लाल

नीतीश के शपथ ग्रहण पर आया तेज प्रताप का रिएक्शन; बेरोजगारी पर क्या बोले लालू के लाल

संक्षेप:

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर आरजेडी सुप्रीमो लाला प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई है।  

Nov 20, 2025 08:42 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव का रिएक्शन आया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर भी बात की। बता दें कि तेज प्रताप ने हाल ही में एनडीए सरकार को अपना नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया था, हालांकि उनकी पार्टी जेजेडी बिहार चुनाव 2025 में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। खुद तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरजेडी और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए नीतीश और उनके मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उम्मीद है कि बिहार की 14 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करते हुए नीतीश के नेतृत्व में बिहार से पलायन, बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करने में बेहतर काम किया जाएगा और बिहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्योें के मुख्यमंत्री समेत देश भर से आए एनडीए के नेता मौजूद रहे। हालांकि, विपक्ष ने इस समारोह समारोह से दूरी बनाए रखी।

ये भी पढ़ें:नीतीश ने मोदी के पांव छूकर लिया आशीर्वाद? तेजस्वी की राजद का VIDEO अटैक

गुरुवार को नीतीश कुमार के अलावा 26 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें भाजपा एवं जदयू के अलावा लोजपा-आर, रालोमो और हम के मंत्री शामिल हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।