Hindi NewsBihar Newstej pratap yadav on nda sankalp patra and khesari lal yadav job comment rjd jjd politics bihar election 2025 reaction
कौन सी नौकरी देंगे खेसारी लाल, नाचने वाला? तेज प्रताप ने ली RJD के वादे पर चुटकी

कौन सी नौकरी देंगे खेसारी लाल, नाचने वाला? तेज प्रताप ने ली RJD के वादे पर चुटकी

संक्षेप:

bihar election 2025 : तेज प्रताप यादव ने खेसारी लाल पर पर तंज कसा है। हाल के दिनों में नचनिया वाली टिप्पणी बिहार की सियासत में सुर्खियों में हैं।

Fri, 31 Oct 2025 05:32 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

bihar election 2025 : बिहार की सियासत इन दिनों दिलचस्प मोड़ पर है। चुनावी माहौल गरम है और नेताओं के बयान लगातार सुर्खियों में हैं। अब जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एनडीए के संकल्प पत्र 2025 और आरजेडी के नेता खेसारीलाल यादव दोनों पर बयान दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने एनडीए के घोषणापत्र पर कहा, "ये तो चुनाव का मौसम है, सब अपना-अपना वादा करेंगे। देखते हैं, आखिर होता क्या है।" उन्होंने आगे आरजेडी के स्टार प्रचारक और छपरा से उम्मीदवार खेसारीलाल यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें खेसारी ने बिहार में दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा, “खेसारीलाल कौन सी नौकरी देगा? नाचने वाला नौकरी देगा क्या?”

राहुल पर भी कर चुके हैं वार

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर जब जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने तीखा वार किया। पटना में मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, “राहुल गांधी छठ किए हैं क्या? उन्हें क्या पता छठ क्या होता है? जो आदमी हर वक्त विदेश भाग जाता है, उसे छठ मईया के पर्व का क्या ज्ञान होगा?”

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक चुनावी रैली की थी और दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा था कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर ‘ड्रामा’ कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं है।

मुकेश सहनी पर भी भड़के तेज प्रताप

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब तेज प्रताप से वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें सहनी ने कहा था कि तेज प्रताप यादव कौन हैं? हम नहीं जानते। इस पर तेज प्रताप ने भड़कते हुए कहा कि आपने अभी किसका नाम लिया? तब पत्रकारों ने बोला मुकेश सहनी का। इसके बाद तेज प्रताप ने तमतमाए हुए अंदाज में कहा कि वह इस नाम के शख्स को नहीं जानते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।