तेज प्रताप यादव करने लगे भविष्यवाणी, बिहार के नए सीएम पर ले लिया राम का नाम!

Apr 14, 2026 02:30 pm ISTJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुर्सी छोड़कर भाग रहे हैं। अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने किसी राजनीतिक चेहरे के बजाय 'रामजी' का नाम लेकर सबको चौंका दिया। तेज प्रताप ने नीतीश कुमार के…

तेज प्रताप यादव करने लगे भविष्यवाणी, बिहार के नए सीएम पर ले लिया राम का नाम!

BIHAR BJP CM: बिहार की सियासत में आज एक युग का अंत हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट के बीच हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी कड़ी में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। जब उनसे नीतीश के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भगवान जाने उनके मन में क्या चल रहा है। दुनिया में लोग कुर्सी पाने के लिए परेशान रहते हैं, कुर्सी पर बैठते हैं, लेकिन यहाँ तो वे कुर्सी छोड़कर भाग रहे हैं।”

अगला मुख्यमंत्री कौन? तेज प्रताप बोले- रामजी

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे सस्पेंस पर जब पत्रकारों ने तेज प्रताप से पूछा कि अब प्रदेश की कमान कौन संभालेगा, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित आध्यात्मिक अंदाज में जवाब दिया। तेज प्रताप ने किसी नेता का नाम लेने के बजाय कहा, “अगले मुख्यमंत्री रामजी होंगे।”उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ इसे भाजपा की 'राम लहर' पर तंज मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीति से उनकी विरक्ति के तौर पर देख रहे हैं।

"नीतीश की विदाई पर मनाएंगे पार्टी"

नीतीश कुमार के लगभग 20 साल के कार्यकाल और अब उनके सत्ता से हटने पर तेज प्रताप काफी खुश नजर आए। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार की विदाई होने पर वे पार्टी देंगे। तेज प्रताप भले ही मजाकिया मूड में हों, लेकिन बिहार की जनता फिलहाल भारी असमंजस में है। एक तरफ जहाँ भाजपा अपना पहला मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, वहीं तेज प्रताप का 'रामजी' वाला बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।