Hindi NewsBihar Newstej Pratap Yadav electricity bill pending of lakhs patna beur area bihar
तेज प्रताप यादव ने 3 साल से बिल नहीं भरवाया, इतने लाख बकाया; कोई बिजली नहीं काट पाया?

तेज प्रताप यादव ने 3 साल से बिल नहीं भरवाया, इतने लाख बकाया; कोई बिजली नहीं काट पाया?

संक्षेप:

बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर्स की तैयारी है। हालांकि, तेज प्रताप के बेउर आवास में पोस्टपेड मीटर ही लगा हुआ है। कंपनी के नियमों के अनुसार, किसी भी पोस्टपेड कनेक्शन पर अगर बकाया 25 हजार रुपये से ज्यादा होता है, तो कनेक्शन काट दिया जाता है।

Dec 08, 2025 10:44 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद तेज प्रताप यादव के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। इस बार वह बिजली के बकाया लाखों रुपये बिल के चलते चर्चा में हैं। खास बात है कि बिल का भुगतान नहीं किए जाने के बाद भी उनके आवास की बिजली आपूर्ति जारी थी। खबर है कि बिजली विभाग रिकवरी की तैयारियां तेज कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तेज प्रताप का राजधानी पटना के बेउर इलाके के निजी घर का 3.6 लाख रुपये बिल बकाया है। बिजली विभाग के डेटा के हवाले से बताया गया है कि बेउर आवास से जुलाई 2022 के बाद से ही बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते रकम 3 लाख 61 हजार रुपये पर पहुंच गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी बताते हैं कि बेउर आवास के कनेक्शन नंबर 101232456 का आखिरी बिल 20 जुलाई 2022 में भरा गया था। तब 1 लाख 4 हजार 799 रुपये जमा किए गए थे। इसके बाद से नवंबर 2025 तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। खास बात है कि तेज प्रताप के नाम पर सिर्फ एक ही कनेक्शन नहीं है, जिसपर बिल बकाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, बिजली विभाग के डेटा से पता चलता है कि उनके नाम पर एक और बिजली कनेक्शन है। इसकी कंज्यूमर आईडी 010204475009 है। इस कनेक्शन को जुलाई 2012 में कराया गया था। थ्री फेज अर्बन सप्लाई लाइन वाले इस कनेक्शन पर 2 लाख 30 हजार 160 रुपये बकाया हैं। इसके अलावा 23 हजार 681 रुपये लेट फी भी है। इस लिहाज से कुल रकम 3 लाख 24 हजार 974 रुपये है।

ये जानकारियां ऐसे समय पर सामने आईं हैं, जब बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर्स की तैयारी है। हालांकि, तेज प्रताप के बेउर आवास में पोस्टपेड मीटर ही लगा हुआ है। कंपनी के नियमों के अनुसार, किसी भी पोस्टपेड कनेक्शन पर अगर बकाया 25 हजार रुपये से ज्यादा होता है, तो कनेक्शन काट दिया जाता है।

चुनाव में हार

बिहार विधानसभा चुनाव के जरिए डेब्यू कर रही जनशक्ति जनता दल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पार्टी राज्य में एक भी सीट अपने नाम नहीं कर सकी। वहीं, पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव को भी करारी हार का सामना करना पड़ा था। महुआ सीट से मैदान में उतरे तेज प्रताप 51 हजार 938 मतों से हारे थे। सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।