बांकीपुर में तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ, सामने आई वजह
बांकीपुर उपचुनाव: बांकीपुर उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव की कैंडिडेट वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो चुका है। वीणा मानवी का नामांकन महज एक सिग्नेचर की कमी की वजह से रद्द हुआ है। कुल 13 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हुआ है।
बांकीपुर उपचुनाव: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब यह तय हो चुका है कि तेज प्रताप यादव की कैंडिडेट वीणा मानवी यह उपचुनाव नहीं लड़ सकेंगी। बांकीपुर के रण में अब तक वीणा मानवी समेत कुल 13 उम्मीदवारों का नामांकन अलग-अलग वजहों से रद्द हो चुका है। जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द किए जाने की वजह अब सामने आई है।
निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से वीणा मानवी का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर यह कहा जा रहा है कि ऐसा सिर्फ एक हस्ताक्षर की वजह से हुआ है। जी हां, बताया जा रहा है कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए वीणा मानवी ने जो नामांकन पत्र भरा था उसमें तय नियमों का पालन नहीं किया गया था। वीणा मानवी के नामांकन पत्र की जांच में एक हस्ताक्षर कम मिला है।
दरअसल नियमों के मुताबिक, किसी भी प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों का सिग्नेचर होना जरुरी होता है। लेकिन वीणा मानवी के नामांकन पर्चे में सिर्फ 9 ही हस्ताक्षर मिले। एक सिग्नेचर की कमी की वजह से उनका नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया।
जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं, उनमें छह निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि अन्य आठ उम्मीदवारों ने विभिन्न छोटे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन कार्य से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र में गलत जानकारी देना, तथ्यों को छिपाना, आवेदन का अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण होना और अन्य निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए जाते हैं।
इनके नामांकन पत्र हुए रद्द-:
वीणा मांडवी- जनशक्ति जनता दल
गोरख राम- भोजपुरिया जनमोर्चा
राकेश नारायण सिन्हा- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
अभिषेक श्रीवास्तव- लोहिया जनता दल
राधेश्याम गुप्ता- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
राजीव रंजन सिन्हा- राष्ट्रवादी विकास पार्टी
नवीन तिवारी- सोशलिस्ट पार्टी इंडिया
प्रियांशु राज- निर्दलीय
महेश कुमार- निर्दलीय
अनिता चौहान- निर्दलीय
उमेश कुमार- निर्दलीय
विनय कुमार झा- निर्दलीय
शिव गांधी- निर्दलीय
मैदान में बचे उम्मीदवारों के नाम और पार्टी-:
प्रशांत किशोर- जनसुराज
नीरज कुमार सिन्हा- भाजपा
रेखा गुप्ता- राजद
मृत्युंजय कुमार- राष्ट्रीय समाजहित पार्टी
रामबाबू प्रसाद- राष्ट्रीय गरीब दल
सूरज कुमार यादव- पीपीआई
अशोक कुमार- समता पार्टी
मनीषा शर्मा- राष्ट्रीय अपना दल
बैजनाथ प्रसाद- भारतीय जवान किसान पार्टी
दीप कुमार- भारतीय आम आवाम पार्टी
तनवीर आलम- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
जितेंद्र दुबे- अखिल भारतीय जनसंघ
प्रेमशंकर प्रसाद- प्रॉउटिस्ट पार्टी
मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव- प्रगतिशील जनता पार्टी
निरंजन कुमार- राइट टू रिकॉल पार्टी
उपेंद्र सहनी- राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
बिनोद राय- बिहार जस्टिस पार्टी
अनिल दास- निर्दलीय
लालू प्रसाद यादव- निर्दलीय
सिकंदर कुमार- निर्दलीय
मिथिलेश कुमार- निर्दलीय
अभय चौधरी - निर्दलीय
ब्रजेश पटेल- निर्दलीय
नीतीश कुमार- निर्दलीय
सुकेश कुमार- निर्दलीय
बागीश नंदन- निर्दलीय
अब चुनावी मैदान में प्रशांत, नीरज और रेखा समेत 26 उम्मीदवार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 39 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म भरा था। 13 के नामांकन रद्द होने के बाद मैदान में अब 26 उम्मीदवार बचे हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में जनसुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज कुमार, राजद की रेखा गुप्ता शामिल हैं। भाजपा के नीरज कुमार और जनसुराज के प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में हाथ आजमा रहे हैं। 26 में से नौ निर्दलीय उम्मीदवार हैं।


