बांकीपुर उप-चुनाव के लिए पहले कैंडिडेट का ऐलान, तेज प्रताप यादव की जेजेडी से लड़ेंगी वीना मानवी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

तेज प्रताप यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जेजेडी  के संभावित प्रत्याशी के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी के नाम की घोषणा  की है।

Vina Manvi with Tej pratap yadav

Bankipur By-Election Tej Pratap JJD Candidate: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने जेजेडी से सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी के नाम की घोषणा संभावित प्रत्याशी के रूप में की है। इसके साथ ही बांकीपुर के लिए पहले कैंडिडेट का नाम सामने आ गया है। नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने वीणा मानवी को खुद पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इसकी जानकारी देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज व्यवस्था एवं समृद्ध महिला विकास मंच की कमेटी के तत्वावधान में आदरणीया श्रीमती वीना मानवी जी ने जनशक्ति जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

उन्होंने सोशल मीडियापबर कहा कि आगामी बांकीपुर विधानसभा (पटना) से जनशक्ति जनता दल की ओर से उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी प्रदान करने एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व कराने का निर्णय लिया गया है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि वीना मानवी जी अपने समर्पण, सेवा-भाव एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। जनशक्ति जनता दल उनके उज्ज्वल राजनीतिक जीवन एवं सफल जनसेवा की मंगलकामना करता है।

बांकीपुर बिहार की हॉटसीट बन गई है। इस क्षेत्र से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कई बार विधायक रहे। उनसे पहले उनके पिता नवीन किशोर का दबदबा था। नितिन नवीन के राज्य सभा जाने से यह सीट खाली हुई जहां उपचुनाव होना है। जनसुराज ने इस सीट पर बीजेपी के मात देने के लिए अपनी पूरी ताकत लगी दी है। प्रशांत किशोर खुद बांकीपुर में गली-गली की खाक छान रहे हैं। चर्चा है कि प्रशांत किशोर बांकीपुर से खुद चुनाव लड़ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी समेत एनडीए के लिए बांकीपुर नाक की लड़ाई बन गई है। बांकीपुर की लड़ाई बहुत दिलचस्प होने वाली है।

बांकीपुर उपचुनाव के लिए किसी भी दल ने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। सबसे पहले तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। तेज प्रताप ने उम्मीद जताई है कि बांकीपुर की जनता का समर्थन वीणा मानवी को मिलेगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबांकीपुर उप-चुनाव के लिए पहले कैंडिडेट का ऐलान, तेज प्रताप यादव की जेजेडी से लड़