होली में तेजप्रताप के घर मचेगा धमाल, वृंदावन की टीम पहुंची; पहले लालू खेलते थे कुर्ता फाड़ फगुआ
तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर आज विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। होली की आध्यात्मिक प्रस्तूति के लिए वृंदावन की टीमको बुलाया गया है।

Tej Pratap Yadav Holi Milan: आज पूरा देश होली के रंग में रंगा है। बिहार में इस त्योहार का काफी महत्व है जब मस्ती के रंग में जाति, धर्म समेत सभी प्रकार के भेद मिट जाते हैं। राजनैतिक गलियारे में होली एक अवसर होता है जब नेता अपने समर्थकों को चार्ज करते हैं और विरोधियों को साथ लाने का प्रयास करते हैं। नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री और लाूलू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर आज विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। होली की आध्यात्मिक प्रस्तूति के लिए वृंदावन की टीमको बुलाया गया है। एक समय था जब उनके पिता लालू प्रसाद के आवास पर कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया जाता था। सीएम रहते हुए लालू यादव होली के रंग में रंग जाते थे।
सोशल मिडिया हैंडल एक्स पर तेज प्रताप ने अपने समर्थकों और चाहने वालों को होली मिलन समारोह का निमंत्रण दिया है। आज 11 बजे से उनके आवास 42A हार्डिंग रोड में रंगारंग होली मिलन समारोह शुरू होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि रंगों का जीवंत त्योहार होली आनंद, नवजीवन और एकजुटता का प्रतीक है। होली के इस पावन अवसर पर आप सभी साथियों को सूचित करना चाहता हूं कि हमारे 42 A, हार्डिंग रोड स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस होली मिलन समारोह में वृंदावन की रासलीला टीम द्वारा जीवंत और पारंपरिक प्रस्तुतियों संग होली मिलन कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाया जाएगा। इसमें आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
इससे पहले होलिका दहन के मौके पर भी तेज प्रताप ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि होलिका दहन के इस पावन पर्व पर सभी अपने जीवन से अहंकार और नकारात्मकता का अंत कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को जीवन में आत्मसात करें, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व सकारात्मकता का संचार हो, भगवान से यही मंगलकामना है।
तेज प्रताप के पिता और पूर्व सीएम लालू प्रसाद की होली को लोग आज भी याद करते हैं जब सीएम आवास में कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया जाता था। समर्थक सीएम का कुर्ता भी फाड़ देते थे। इस मौके पर लवंडा डांस का आयोजन कराया जाता था। लालू यादव अपने पूरे परिवार के साथ लोगों से दिल खोलकर होली खलते थे। वे खुद ढोल बजाकर पारंपरिक होली के गीत भी गाते थे। होली खेलते राबड़ी देवी(पूर्व बिहार सीएम) की तस्वीरें आज भी चर्चा का विषय हैं।
इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बयान जारी कर होली की बधाई दी है। कहा कि रंगों का ये पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि इंसानियत का रंग सबसे गहरा और सबसे खूबसूरत होता है। आज जब हम एक दूसरे को गुलाल लगाएँ तो दिलों की दूरियाँ भी मिटा, मन के मैल भी धो डालें। आइए इस होली, नफरत की हर रेखा को प्रेम के रंग से भर दें,भेदभाव की हर दीवार को भाईचारे से ढहा दें। आपस में अमन शांति और एकता का एकमात्र रंग में रंग जाएँ।आप सभी बिहारवासियों और देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। सुख और ख़ुशियों से आप सबों का जीवन सदैव भरा रहे।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें


