Hindi NewsBihar NewsTej Pratap fan Avinash sensational allegation Locked him house beaten stripped made nude video
तेज प्रताप पर जबरा फैन अविनाश का सनसनीखेज आरोप- घर में बंद कर पिटाई, कपड़े उतार न्यूड वीडियो बनाया

तेज प्रताप पर जबरा फैन अविनाश का सनसनीखेज आरोप- घर में बंद कर पिटाई, कपड़े उतार न्यूड वीडियो बनाया

संक्षेप:

अविनाश यादव ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि तेज प्रताप यादव के आवास में बंद कर उसके साथ मापीट की गई और कपड़े उतारकर न्यूड वीडियो बनाए गए।

Dec 08, 2025 04:39 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तेज प्रताप यादव पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका जबरा फैन अविनाश यादव उर्फ सौरभ है जिसके तेज प्रताप के तारीफ के पुल बांधते वीडियो वायरल होते रहते हैं। अविनाश यादव ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि तेज प्रताप यादव के आवास में बंद कर उसके साथ मापीट की गई और कपड़े उतारकर न्यूड वीडियो बनाए गए। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। अविनाश कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लालू के बड़े लाल भले ही विधानसभा चुनाव हार गए लेकिन वीडियो में सुर्खियों में हैं। एक तरफ वे खुद डिजिटल क्रिएटर बनकर अपना वीडियो बना रहे हैं तो दूसरी ओर उनके हनुमान कहे जाने वाले फैन अविनाश यादव के वीडियो से उनकी चर्चा हो रही है। अविनाश में आरोप लगाया है कि तेज प्रताप अपने समर्थकों और उनके लिए काम करने वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जैसा कि उनके साथ किया। महुआ से हार का ठीकरा फोड़कर उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया।

ये भी पढ़ें:पूर्व IPS अमिताभ दास पर बिफरे तेज प्रताप यादव, पटना के थाने में कराया केस

अविनाश केक काटने की बात कर रहे हैं। वे तेज प्रताप यादव के आवास पर केक लेकर पहुंचे थे। उन्हें अंदर ले जाकर 20-25 गुंडों से पिटाई करवाई गई। कपड़े फाड़ कर नंगा कर दिया गया और तेज प्रताप यादव ने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाया। बकौल अविनाश उसे सुबोध राय और सत्येंद्र राय को गाली देने को कहा जा रहा था। मना करने पर तेज के सामने ही पिटाई की गई।अविनाश ने कानून की शरण में जाकर शिकायत की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज प्रताप इस मसले पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। हालांकि जिस लिवास में अविनाश ने आरोप का वीडियो बनाया है उसी लिवास में केक काटते तेज प्रताप के साथ दिखते हैं। वीडियो में तेज प्रताप चुनाव हरवाने का आरोप लगाते दिखते हैं। वीडियो और अविनाश के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन, फिलहाल राजनीति के बड़े किरदार के खिलाफ आरोप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तेज प्रताप के जवाब का सबको इंतजार है।

ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने 3 साल से बिल नहीं भरवाया, इतने लाख बकाया; कोई बिजली नहीं काट पाया?
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।