Hindi NewsBihar NewsTej Pratap demands Bharat Ratna for Nitish Kumar and Lalu Yadav saying both like brothers
तेज प्रताप ने नीतीश के साथ लालू यादव के लिए मांगा भारत रत्न, बोले- दोनों भाई जैसे रहे

तेज प्रताप ने नीतीश के साथ लालू यादव के लिए मांगा भारत रत्न, बोले- दोनों भाई जैसे रहे

संक्षेप:

जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्व सीएम एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भी भारत रत्न की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों भाई जैसे रहे, इसलिए दोनों को यह सम्मान मिलना चाहिए।

Jan 10, 2026 05:54 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठने के बाद राजनीतिक पारा गर्मा गया है। अब जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने नीतीश के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भी भारत रत्न की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि कहा जाता है नीतीश और लालू दोनों भाई की तरह रहे हैं। इसलिए दोनों भाइयों को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए। इससे पहले जेडीयू के वरीय नेता केसी त्यागी ने नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग की, जिसका केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी समेत अन्य नेताओं ने भी समर्थन किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने पिता लालू के लिए भारत रत्न की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नीतीश को भारत रत्न मिलने की मांग है, तो उनके साथ लालू को भी यह सम्मान मिलना चाहिए। बता दें कि आरजेडी के नेताओं की ओर से भी समय-समय पर लालू को भारत रत्न देने की मांग उठाई जाती रही है।

ये भी पढ़ें:काली टोपी, काला चश्मा; बेटी मीसा भारती संग पटना पहुंचे लालू, तेजस्वी नहीं दिखे

नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग तेज, जेडीयू का किनारा

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग तेज हो गई है। यह सिलसिला जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता एवं वरीय नेता केसी त्यागी के एक पत्र से शुरू हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे लेटर में कहा कि चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर की तरह नीतीश भी इस सम्मान के हकदार हैं।

हालांकि, नीतीश की पार्टी ने इससे किनारा कर लिया। जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को दिए बयान में केसी त्यागी की मांग को पार्टी की विचारधारा से विपरीत बताया। उन्होंने यह तक कह दिया कि केसी त्यागी जेडीयू में हैं या नहीं, पार्टी के नेताओं को यह भी पता नहीं है।

ये भी पढ़ें:केसी त्यागी JDU में हैं यह किसी को नहीं पता; प्रवक्ता राजीव रंजन का बड़ा बयान

इस बीच, दूसरे दलों के नेता केसी त्यागी की मांग के समर्थन में आ गए हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नीतीश को भारत रत्न देने की मांग उठा दी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई एवं उनकी पार्टी पार्टी लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार को जंगलराज से लाने का सबसे बड़ा श्रेय नीतीश कुमार को मिलना चाहिए। अगर उनके लिए भारत रत्न की मांग उठ रही है तो हम भी इसके समर्थन में हैं।

ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार को भारत रत्न मिले; केसी त्यागी के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग

आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने भी कहा कि नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग जायज है। उन्होंने सीएम को अपना अभिभावक समान बताया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।