Hindi NewsBihar Newsteachers beat two students mercilessly after they burp in school in bihar
बिहार के स्कूल में डकार मारने की सजा, टीचरों ने 2 छात्रों को जमीन पर पटका; खूब पीटा

बिहार के स्कूल में डकार मारने की सजा, टीचरों ने 2 छात्रों को जमीन पर पटका; खूब पीटा

संक्षेप:

शिकायत में कहा गया है कि कक्षा में डकार लेने पर शिक्षक सुनील कुमार पाल और संदीप कुमार राय ने कक्षा-9 के दो छात्रों को खींचकर बाहर निकाला और टाइल्स लगी जमीन पर पटक दिया। इसके बाद छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई।

Jan 05, 2026 09:02 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेतिया कार्यालय, बेतिया, पश्चिम चंपारण
share Share
Follow Us on

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय ओझवलिया में कक्षा-9 के दो छात्रों को जमीन पर पटककर पीटने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद डीपीओ समग्र शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा-साक्षरता गार्गी कुमारी ने आरोपित दो शिक्षकों से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। घटना 6 दिसंबर की बताई जा रही है।

डीपीओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटखौली परती टोला, बैरिया निवासी मो. सैयद हुसैन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि कक्षा में डकार लेने पर शिक्षक सुनील कुमार पाल और संदीप कुमार राय ने कक्षा-9 के दो छात्रों को खींचकर बाहर निकाला और टाइल्स लगी जमीन पर पटक दिया। इसके बाद छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई।

छात्रों का आरोप है कि छात्रों के बार-बार मना करने के बावजूद मारपीट जारी रही। यहां तक कि प्रधानाध्यापक से छात्रों को विद्यालय से निकालने की पैरवी भी की गई। आरोप है कि घटना के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे, लेकिन आरोपित शिक्षकों की दबंगई के कारण वे मूकदर्शक बने रहे और छात्रों को बचाने का साहस नहीं कर सके।

डीपीओ गार्गी कुमारी ने इस घटना को अध्यापक आचरण संहिता, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 का उल्लंघन, विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को धूमिल करने वाला तथा छात्रहित के विरुद्ध बताया है। उन्होंने दोनों शिक्षकों को निर्देश दिया है कि आरोपों के प्रत्येक बिंदु पर साक्ष्य सहित मंतव्य तीन दिन में दें। दोषी पर कार्रवाई होगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;