टीचर ने झांसे में लेकर छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो कर ली आत्महत्या; बिहार में बड़ा कांड

हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बेलागंज, गया जी
Follow us on Google News
share

बिहार के गयाजी जिले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों का आऱोप है कि टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर उनसे आत्महत्या की है। टीचर पर छात्रा के यौन शोषण का आरोप लगा है। 

टीचर ने झांसे में लेकर छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो कर ली आत्महत्या; बिहार में बड़ा कांड
Live Hindustan

बिहार में एक टीचर के पाप ने गुरु-शिष्य परंपरा की मर्यादा तार-तार कर दी। इस शिक्षक ने अपनी छात्रा को हवस का शिकार बनाया। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो उसने आत्महत्या कर ली। गयाजी जिले में बेलागंज के समसपुर उच्च विद्यालय की छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप में वहां के शिक्षक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने शनिवार को बेलागंज पुलिस को लिखित जानकारी दी। छात्रा ने नौ अगस्त को आत्महत्या कर ली थी।

छात्रा की मां का आरोप है कि विद्यालय के सहायक शिक्षक अभिषेक कुमार ने उनकी बेटी को झांसे में लेकर उसके साथ अनैतिक कार्य किए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने अपनी जान दे दी। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर पहुंचकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस शिक्षक को अपने साथ थाना ले गई थी। बाद में लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने किया था हंगामा

ग्रामीणों को जब शिक्षक पर लगे आरोप की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार की सुबह उच्च विद्यालय समसपुर पहुंच गए। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर बेलागंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाया और आरोपी शिक्षक को अपने साथ थाने लेकर चली गई।

बेलागंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिकायत है कि शिक्षक ने छात्रा का शरीरिक शोषण किया है। प्रताड़ना से तंग आकर मानसिक दवाब में छात्रा ने नौ अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। मां ने शनिवार को शिक्षक के खिलाफ आवेदन दिया है। शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsटीचर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो कर ली आत्महत्या