Hindi NewsBihar Newstarari assembly seat result live 2025 who win bjp vishal prashant jan suraaj chandrashekhar cpi ml madan chandravanshi
Tarari Chunav Result: तरारी में बीजेपी के विशाल प्रशांत की प्रचंड जीत, सीपीआई माले के मदन सिंह बड़े अंतर से हार

Tarari Chunav Result: तरारी में बीजेपी के विशाल प्रशांत की प्रचंड जीत, सीपीआई माले के मदन सिंह बड़े अंतर से हार

संक्षेप:

Tarari Chunav Result 2025: तरारी सीट पर बीजेपी के विशाल प्रशांत ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की। इस सीट से सीपीआई माले उम्मीदवार मदन सिंह हार गए, जबकि निर्दलीय राजेंद्र पाठक तीसरे स्थान पर रहे।

Nov 15, 2025 01:48 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tarari Chunav Result 2025: भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी के विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की है। तरारी विधानसभा के अंतिम नतीजों ने एकतरफा तस्वीर पेश की, जहां बीजेपी के विशाल प्रशांत ने 96,88 वोट हासिल कर बढ़त से जीत पक्की कर ली। वहीं सीपीआई माले माले प्रत्याशी मदन सिंह 11,464 मतों से पीछे रह गए, जबकि निर्दलीय राजेंद्र कुमार पाठक तीसरे नंबर पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से लेकर आखिर तक विशाल प्रशांत के ही पक्ष में झुका रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

06:48 PM - Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: तरारी में बीजेपी के विशाल प्रशांत की प्रचंड जीत, माले के मदन सिंह बड़े अंतर से पराजित

तरारी विधानसभा सीट पर अंतिम नतीजे आ गए हैं, जहां बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने 96,887 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। माले प्रत्याशी मदन सिंह 85,423 वोटों पर 11,464 मतों से हार गए, जबकि निर्दलीय राजेंद्र कुमार पाठक 2,364 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मुकाबला पूरे समय विशाल प्रशांत के पक्ष में ही बना रहा।

03:16 PM - Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: तरारी में बीजेपी के विशाल प्रशांत की बढ़त और बढ़ी, माले के मदन सिंह पीछे

तरारी विधानसभा सीट पर उन्नीसवें राउंड की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत 70,400 वोटों के साथ भारी बढ़त में हैं, जबकि सीपीआई (माले) के मदन सिंह 60,023 वोटों पर 10,377 मत पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय राजेंद्र कुमार पाठक 1,637 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और यहां मुकाबला अब पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है।

01:56 PM - Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: तरारी में 15वें राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी के विशाल प्रशांत की भारी बढ़त, माले के मदन सिंह पीछे

तरारी विधानसभा सीट पर पंद्रहवें राउंड की गिनती तक बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत 56,415 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सीपीआई(एम-एल) के मदन सिंह 47,613 वोटों पर 8,802 मत पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र कुमार पाठक 1,286 वोटों पर टिके हैं और यहां मुकाबले का रुख फिलहाल पूरी तरह विशाल प्रशांत के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

11:49 AM - Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: तरारी सीट पर पांचवें राउंड तक बीजेपी के विशाल प्रशांत की बढ़त, माले के मदन सिंह पीछे

तरारी विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड तक के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत 19184 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि माले के मदन सिंह 17271 मतों पर पीछे चल रहे हैं। दोनों के बीच 1913 वोटों का अंतर मुकाबले को रोचक बनाए हुए है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र कुमार पाठक 465 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर काफी पीछे हैं। बढ़त के साथ बीजेपी समर्थकों में उत्साह बढ़ा है, जबकि माले उम्मीदवार अंतर घटाने की कोशिश में हैं, जिससे आगे के राउंड में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

09:00 AM - Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: तरारी सीट पर बीजेपी के विशाल प्रशांत की बढ़त, जन सुराज और माले का क्या हाल

तरारी विधानसभा सीट पर शुरुआती मतगणना रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत बढ़त बनाए हुए हैं। उनके सामने जन सुराज पार्टी के चंद्रशेखर सिंह और सीपीआई माले के मदन सिंह चंद्रवंशी के बीच तीखी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। हर राउंड में वोटों का फासला बदलने की संभावना के बीच यह मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, जबकि बीजेपी समर्थक शुरुआती बढ़त को निर्णायक मानने लगे हैं।

08:00 AM - Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: शुरू हो गई मतगणना

Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। मतगणना की प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलेट के लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी और मतगणना आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है, जिसके चलते उम्मीदवारों और समर्थकों में रोमांच और उत्सुकता लगातार बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार में रिकॉर्ड मतदान किसके लिए वरदान, NDA या महागठबंधन सरकार?

06:15 AM - Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

Tarari Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना की प्रक्रिया के तहत पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। तरारी सीट पर पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।