Hindi NewsBihar NewsSyllabus for 38 direct recruitment positions prepared questions and interview
सीधी भर्ती से 38 तरह के पदों पर नियुक्ति का सिलेबस तैयार, प्रश्न और इंटरव्यू पर जरूरी जानकारी

सीधी भर्ती से 38 तरह के पदों पर नियुक्ति का सिलेबस तैयार, प्रश्न और इंटरव्यू पर जरूरी जानकारी

संक्षेप:

अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के लिए 50 से लेकर 150 तक सवाल होंगे। इनमें कई पद ऐसे हैं जिसमें केवल साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति होगी।

Jan 07, 2026 12:53 pm ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, अनामिका, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

एनसीईआरटी ने केंद्र सरकार में सीधी भर्ती से 38 तरह के पदों पर नियुक्ति के लिए सिलेबस, प्रश्नपत्र और अंक की स्कीम तैयार कर ली है। विभिन्न विभागों में यह नियुक्तियां असिस्टेंट इंजीनियर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर आदि पदों पर होनी हैं। इन गैर शैक्षणिक पदों के लिए प्रश्न पत्रों का पैटर्न भी एनसीईआरटी की ओर से जारी किया गया है। एनसीईआरटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी यह भी देख सकेंगे कि किस पद के लिए कितने अंकों के लिए और किस विषय से सवाल आएंगे। अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के लिए 50 से लेकर 150 तक सवाल होंगे। इनमें कई पद ऐसे हैं जिसमें केवल साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई पद ऐसे हैं जिनमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के साथ साक्षात्कार होगा। असिस्टेंड इंजीनियर ग्रेड ए के पद के लिए सीबीटी और इंटरव्यू होगा। इसमें 150 अंक का सीबीटी व इंटरव्यू और 50 अंकों का स्किल टेस्ट होगा। सीबीटी में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन एक में 50 अंकों के लिए 100 सवाल होंगे जबकि सेक्शन बी में 100 अंक के लिए 100 सवाल होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। अनारक्षित क्षेणी के अभ्यर्थी 40 फीसदी और आरक्षित श्रेणी वाले 35 फीसदी पर पास होंगे।

अंग्रेजी, करेंट अफेयर्स, जीए और कंप्रीहेंशन से होंगे सवाल

अधिकतर पदों पर सेक्शन ए में अंग्रेजी, करेंट अफेयर्स, जीए और कंप्रीहेंशन से सवाल होंगे। इसमें सेक्शन ए में किसी में 50, किसी में 75 तो किसी पद के लिए 100 सवाल होंगे। जेरनल अवेयरनेस टॉपिक पर लगभग सभी पदों पर 15 से 25 सवाल पूछे जाएंगे। सेक्शन बी में संबंधित पदों से जुड़े विषयों के सवाल होंगे, जिसका सिलेबस एनसीईआरटी ने अपलोड कर दिया है।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, सीनियर एकाउंटेंट, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, प्रोडक्शन असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, कैमरामैन ग्रेड-2, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, स्क्रिप्ट राइटर, ऑडियो रेडियो प्रोड्यूसर, टीवी प्रोड्यूसर, सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीनियर लाइब्रेरी अटेंडेंट समेत अन्य पद हैं। अधिकांश पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट ढाई घंटे का होगा। सीबीटी उत्तीर्ण करने के बाद ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।