Hindi NewsBihar NewsSwami Rambhadracharya Said talk about only hindu in hindustan not caste census
हिन्दुस्तान में केवल हिंदू की बात हो, जाति जनगणना का विरोध कर बोले स्वामी रामभद्रचार्य

हिन्दुस्तान में केवल हिंदू की बात हो, जाति जनगणना का विरोध कर बोले स्वामी रामभद्रचार्य

संक्षेप:

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन का अर्थ है जिसका न आदि न अंत, जो सदा था, सदा है और रहेगा। हम सब हिंदू एक हैं। कहीं भाषा, क्षेत्र और जाति की लड़ाई में हमें नहीं उलझना है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को घटने, कटने और बंटने नहीं देना है। 

Jul 07, 2025 11:49 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि वे जाति आधारित जनगणना के पक्ष में नहीं हैं। एक तरफ जात-पात छोड़ने की बात कही जाती है तो दूसरी तरफ जाति गणना कराने की तैयारी है। यह ठीक नहीं है। हिंदुस्तान में केवल हिन्दू की बात होनी चाहिए, जात-पात की नहीं। गांधी मैदान में भगवान परशुराम के जन्म महोत्सव के समापन पर आयोजित सनातन महाकुंभ की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जहर मत घोलिए। हमारे यहां सभी जाति को भी सम्मान देने की परंपरा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ में रविवार को देशभर के संतों का जुटान हुआ। मैदान में बना जर्मन हैंगर दोपहर 12 बजे तक खचाखच भर गया था। बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य की एक झलक पाने के लिए हैंगर के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दोपहर डेढ़ बजे स्वामी रामभद्राचार्य व बाबा बागेश्वर महाकुंभ में पहुंचे। मंच से बाबा बागेश्वर ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

जाति की लड़ाई में नहीं उलझना- धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन का अर्थ है जिसका न आदि न अंत, जो सदा था, सदा है और रहेगा। हम सब हिंदू एक हैं। कहीं भाषा, क्षेत्र और जाति की लड़ाई में हमें नहीं उलझना है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को घटने, कटने और बंटने नहीं देना है। हम राजनीति के चक्कर में नहीं, बल्कि रामनीति के चक्कर में आएंगे। पिछली बार गांधी मैदान में कथा कहने की इजाजत नहीं मिली थी। अगली बार हम यहीं कथा कहेंगे। चुनाव के बाद बिहार में भी पदयात्रा करेंगे। उन्होंने बिहार वासियों को 7 से 16 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली पदयात्रा में शामिल होने का न्यौता भी दिया।

सनातन संस्कृति का बुरा चाहने वालों का भला नहीं होगा

महाकुंभ की अध्यक्षता करते हुए तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य ने सनातन रक्षा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म शास्वत धर्म है। सनातन संस्कृति का बुरा चाहने वालों का भला नहीं होगा। बिहार में मां सीता का भव्य मंदिर निर्माण के अलावा उन्हें राज्य देवी का दर्जा भी दिलाएंगे। उन्होंने बिहारवासियों को प्रतिदिन रामचरितमानस और हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्प दिलाया। कहा कि अगली बार गांधी मैदान में हम नौ दिवसीय कथा कहेंगे।

लोक चेतना जगाने का है प्रयास

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सनातन महाकुंभ के माध्यम से सोई हुई लोक चेतना जगाने का जो प्रयास हो रहा है, इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संरक्षक स्वामी अनंताचार्य ने कहा कि सनातन को कमजोर करने के लिए जातीय विद्वेष का उपयोग अस्त्र की तरह हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे व कुमार सुशांत द्वारा लिखित पुस्तक सनातन संग भारत एवं सनातन संवाद स्मारिका का विमोचन किया गया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।